New Delhi: सर्दी के मौसम में हवा की नमी कम हो जाती है, जिससे स्किन ड्राई, डल और बेजान लगने लगती है। ऐसे में महंगी क्रीम या केमिकल प्रोडक्ट की बजाय देसी और प्राकृतिक नुस्खे आपकी स्किन को अंदर से पोषण देने में मदद करते हैं।
देसी घी का पानी पिएं
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी को गुनगुने पानी या दूध के साथ लेना आपकी स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है। घी स्किन टिशूज को पोषण देता है, जिससे रूखापन कम होता है और चेहरा सॉफ्ट व चमकदार दिखता है।
रोजाना खाएं 1 आंवला
आंवला विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत है। यह स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाता है और चेहरे को नैचुरल ग्लो देता है। सर्दियों में रोज 1 आंवला खाने या इसका जूस पीने से स्किन हेल्दी रहती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
खजूर, किशमिश और फल का सेवन करें
खजूर और किशमिश आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखते हैं। रात में दूध के साथ इनका सेवन करने से स्किन में नैचुरल नमी बनी रहती है।
तेल से बॉडी मसाज करें
सर्दियों में नहाने से पहले तिल या बादाम के तेल से मसाज करना बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को मॉइस्चर देता है, रक्त संचार बढ़ाता है और स्किन को ठंड से बचाता है। यह पारंपरिक तरीका आज भी उतना ही असरदार है।
कब है उत्पन्ना एकादशी 2025? जानें व्रत की तिथि, शुभ योग, पूजा विधि और महत्व
गर्म पानी से न नहाएं
बहुत गर्म पानी स्किन की नैचुरल ऑयल परत को नुकसान पहुंचाता है, जिससे स्किन और ज्यादा ड्राई हो जाती है। इसलिए हल्के गुनगुने पानी से ही नहाना सबसे बेहतर होता है।
घरेलू फेस पैक लगाएं
सर्दियों में चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए मुलेठी, एलोवेरा, चावल का आटा, दूध और शहद से बना फेस पैक लगाएं। यह स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है और नेचुरल ग्लो बनाए रखता है।
Lifestyle News: बार-बार नींद टूटने की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय
चेहरा साफ करें दूध या उबटन से
सर्दियों में साबुन का इस्तेमाल कम करें। इसकी जगह रॉ मिल्क या बेसन, हल्दी और मलाई से बना उबटन लगाएं। इससे चेहरा साफ भी रहेगा और स्किन की नमी भी बनी रहेगी।













