Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में क्रैश हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जब विमान धुएं के गुबार के बीच एक खेत में जा गिरा।
डिप्टी सीएम पवार एक कार्यक्रम और चुनाव की तैयारियों के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है, और यह सीट उनके लिए राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से अपने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत हासिल की थी। विमान दुर्घटना का कारण अभी तक साफ नहीं है। स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
क्रैश हुआ अजित पवार का विमान, महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के वक्त बड़ा हादसा!!
विमान खेत में क्रैश हुआ है, आग लगी है. तेज धुआं उठ रहा है. पूरा विमान जलकर राख हो चुका है. क्रैश साइट्स की तस्वीर में विमान के चीथड़े उड़ गए हैं.#ajitpawar #planecrash pic.twitter.com/FyvRiLeaKv
— Shivam Pratap Singh (@journalistspsc) January 28, 2026
खबर अपडेट हो रही है…









