मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Hindu Calendar 2026: इस साल ज्येष्ठ माह में लगेगा मलमास, देखें पूरे वर्ष के प्रमुख त्योहारों और व्रतों की पूरी तारीखें

On: November 23, 2025 9:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

New Delhi: साल 2026, गुरुवार 1 जनवरी से शुरू हो रहा है और Hindu Calendar के अनुसार यह वर्ष कई दृष्टियों से खास माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस साल ज्येष्ठ माह में मलमास (अधिक मास) लगने वाला है, जो 17 मई से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगा। अधिक मास वह अवधि है जिसमें शुभ कार्यों पर विराम लगा दिया जाता है और यह समय पूजा, जप-तप, दान और धार्मिक साधना के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है। मलमास की वजह से कुछ त्योहारों की तिथियों में बदलाव भी देखा जा सकता है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार 2026 का पहला बड़ा त्योहार मकर संक्रांति होगा, जिसके साथ ही वर्ष के प्रमुख पर्वों की श्रृंखला शुरू हो जाएगी। इसके बाद पौष पूर्णिमा, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, होली, राम नवमी, अक्षय तृतीया, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे। आइए देखें 2026 के सभी महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की विस्तृत तिथि सूची।

जनवरी 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

3 जनवरी – पौष पूर्णिमा, माघ स्नान
6 जनवरी – सकट चौथ
13 जनवरी – लोहड़ी
14 जनवरी – मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी
18 जनवरी – मौनी अमावस्या
23 जनवरी – बसंत पंचमी
26 जनवरी – भीष्म अष्टमी
29 जनवरी – जया एकादशी

फरवरी 2026

1 फरवरी – माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
13 फरवरी – विजया एकादशी
15 फरवरी – महाशिवरात्रि
24 फरवरी – होलाष्टक प्रारंभ, अन्नपूर्णा अष्टमी
27 फरवरी – आमलकी एकादशी

मार्च 2026

2 मार्च – होलिका दहन
3 मार्च – होली
8 मार्च – रंग पंचमी
11 मार्च – शीतला अष्टमी
15 मार्च – पापमोचनी एकादशी
26 मार्च – राम नवमी
29 मार्च – कामदा एकादशी
31 मार्च – महावीर जयंती

अप्रैल 2026

2 अप्रैल – हनुमान जयंती
3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल – वैशाखी
19 अप्रैल – परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया
27 अप्रैल – मोहिनी एकादशी

मई 2026

13 मई – भद्रकाली एकादशी
16 मई – वट सावित्री व्रत
17 मई – मलमास प्रारंभ

जून 2026

15 जून – मलमास समाप्त, सोमवती अमावस्या
25 जून – निर्जला एकादशी
29 जून – कबीर जयंती

जुलाई 2026

17 जुलाई – जगन्नाथ रथ यात्रा
25 जुलाई – हरिशयनी एकादशी, चातुर्मास्य आरंभ
29 जुलाई – गुरु पूर्णिमा

अगस्त 2026

15 अगस्त – हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त – नाग पंचमी
19 अगस्त – तुलसीदास जयंती
28 अगस्त – रक्षाबंधन
31 अगस्त – गणेश चतुर्थी

सितंबर 2026

1 सितंबर – जन्माष्टमी
14 सितंबर – हरतालिका तीज
17 सितंबर – सूर्य षष्ठी
25 सितंबर – अनंत चतुर्दशी
27 सितंबर – पितृ पक्ष आरंभ

Temple Radition: दोपहर और रात में 12 से 3 बजे तक क्यों बंद रहते हैं मंदिर के पट? जानें धार्मिक कारण और परंपरा

अक्तूबर 2026

10 अक्तूबर – पितृ पक्ष समाप्त
11 अक्तूबर – नवरात्रि प्रारंभ
20 अक्तूबर – महानवमी, दशहरा
22 अक्तूबर – पापांकुशा एकादशी
25 अक्तूबर – शरद पूर्णिमा
29 अक्तूबर – करवा चौथ

नवंबर 2026

1 नवंबर – अहोई अष्टमी
5 नवंबर – गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
6 नवंबर – धनतेरस
8 नवंबर – दीपावली
10 नवंबर – गोवर्धन पूजा
11 नवंबर – भाई दूज
20 नवंबर – तुलसी विवाह
24 नवंबर – कार्तिक पूर्णिमा

Lifestyle News: बार-बार नींद टूटने की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय

दिसंबर 2026

1 दिसंबर – कालभैरव जयंती
4 दिसंबर – उत्पन्ना एकादशी
20 दिसंबर – मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
23 दिसंबर – मार्गशीर्ष पूर्णिमा

Ismita Srivastava

इस्मिता श्रीवास्तव हिंदी पत्रकारिता में एक वर्षों का अनुभव रखती हैं। उन्होंने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। वर्तमान में वे Aaj Ka Aaina के लिए मनोरंजन और लाइफस्टाइल तथा अन्य विषयों पर तथ्यपूर्ण और रोचक लेख लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment