New Delhi: सर्दियों के मौसम में तापमान गिरने के साथ-साथ कई शहरों में एयर पॉल्यूशन भी तेजी से बढ़ जाता है। ठंडी हवा, स्मॉग और धूल-मिट्टी मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देते हैं। इसका असर सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों पर पड़ता है, जिनकी डाइट संतुलित नहीं होती। नतीजा जुकाम, खांसी, गले में खराश, बुखार और मांसपेशियों में दर्द के रूप में सामने आता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सर्दियों में सिर्फ गर्म कपड़े पहनना ही काफी नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाना भी जरूरी है। इसके लिए डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को ठंड और प्रदूषण से लड़ने की ताकत दें। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, देसी और मौसमी चीजें इस काम में सबसे ज्यादा असरदार होती हैं।
1. आंवला: इम्यूनिटी का पावरहाउस
आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। सर्दियों में कई लोग इसकी ठंडी तासीर के डर से इसे खाने से बचते हैं, लेकिन सही मात्रा में सेवन करने से यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। आंवला जूस, चटनी, मुरब्बा या अचार किसी भी रूप में लिया जा सकता है। यह सर्दी-जुकाम से बचाव के साथ पाचन भी बेहतर करता है।
2. तुलसी: सर्दी-खांसी की दुश्मन
तुलसी को आयुर्वेद में औषधि माना गया है। यह शरीर को गर्माहट देती है और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। सुबह गुनगुने पानी के साथ 3-4 तुलसी की पत्तियां या तुलसी की चाय पीना सर्दियों में काफी फायदेमंद रहता है।
3. हल्दी और काली मिर्च वाला दूध
हल्दी वाला दूध सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने का पुराना और भरोसेमंद तरीका है। इसमें थोड़ी काली मिर्च मिलाने से हल्दी के गुण और ज्यादा असरदार हो जाते हैं। यह न सिर्फ इंफेक्शन से बचाता है, बल्कि मांसपेशियों के दर्द और सूजन में भी राहत देता है।
4. गिलोय: प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर
गिलोय को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। गिलोय का काढ़ा पीने से बुखार, सांस से जुड़ी समस्याएं और कमजोरी कम होती है। सर्दियों में नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहती है।
5. भीगे हुए बादाम
रोज सुबह 3-4 भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। यह न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, बल्कि दिमाग और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
Lifeatyle News: सुबह का नाश्ता स्किप करना पड़ सकता है भारी, जानिए सेहत पर होने वाले बड़े नुकसान
इन चीजों से बनाएं दूरी
सर्दी और प्रदूषण के मौसम में ज्यादा कैफीन, शुगर और जंक फूड से परहेज करें। ये चीजें इम्यून सिस्टम को कमजोर करती हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ाती हैं।













