New Delhi: Realme ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन चीन में पिछले महीने पेश किया गया था और अब भारत में 20 नवंबर को उपलब्ध होगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है। खास बात यह है कि Realme GT 8 Pro में डिटैचेबल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिससे यूजर्स कैमरा मॉड्यूल की शेप अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे, जैसे स्क्वेयर या सर्कल।
फोन में 6.79 इंच का 2K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। रंग विकल्पों में डायरी व्हाइट और अर्बन ब्लू शामिल हैं। पावर के लिए यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। कैमरा सिस्टम के लिए Realme ने जापानी इमेजिंग ब्रांड Ricoh के साथ मिलकर काम किया है। रियर कैमरा में 50MP का Ricoh GR सर्टिफाइड प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलेगा।
वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में यह फोन डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 120fps पर 4K और 30fps पर 8K रिकॉर्डिंग सक्षम है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी है, जो 120W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Realme GT 8 Pro का मुकाबला Vivo X200 FE 5G से होगा। Vivo X200 FE 5G में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजॉल्यूशन 1.5K है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है। प्रोसेसर के तौर पर यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300+ से लैस है। इसके रियर में 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है और बैटरी क्षमता 6500mAh है, जो 90W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
जहां तक कीमत की बात है, Realme GT 8 Pro की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि यह लगभग 60,000 रुपये से लॉन्च होगा। वहीं, Vivo X200 FE 5G की कीमत 54,999 रुपये है।
विशेषज्ञों का कहना है कि Realme GT 8 Pro का डिटैचेबल कैमरा मॉड्यूल, उच्च रेजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर इसे भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में Vivo X200 FE 5G जैसे मॉडलों के साथ मुकाबले में मजबूत बनाता है। लॉन्च के बाद दोनों फोन की परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और बैटरी लाइफ के आधार पर ग्राहक फैसला लेंगे।
Realme GT 8 Pro भारतीय स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो हाई-एंड फीचर्स और अनोखे कैमरा अनुभव की तलाश में हैं।














