मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

RedFort Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में बढ़ी सतर्कता, इन जगहों पर भी जारी किया हाई अलर्ट

On: November 10, 2025 12:23 PM
Follow Us:
Delhi blast
---Advertisement---

New Delhi: दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। राजधानी से सटे राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बदायूं, अलीगढ़, पीलीभीत, और बरेली जैसे इलाकों में पुलिस और खुफिया विभाग ने जगह-जगह सघन तलाशी अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां एक्शन में

खुफिया एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बदायूं में डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा ले रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिलकर शहर के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।

पुलिस टीमों ने बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों और लॉजों में सघन जांच की है। वहीं, घंटाघर, सराफा बाजार और लावेला चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

हर आने-जाने वाले पर रखी जा रही है कड़ी नजर

सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध वाहन, बैग या व्यक्ति की तुरंत जांच की जाए। पुलिस ने शहर के मुख्य प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है।

साथ ही CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके। डीएम ने कहा कि “लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।”

आम जनता को सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या लावारिस सामान की सूचना तुरंत पुलिस को दें। खुफिया एजेंसियों ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी प्रकार की गलत जानकारी या भ्रामक खबरों को रोका जा सके। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जा सकता है।

बढ़ाई गई निगरानी

दिल्ली में हुए ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस धमाके के तार किसी बाहरी नेटवर्क या आतंकी संगठन से जुड़े हैं। यूपी में सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट तुरंत लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

2 thoughts on “RedFort Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में बढ़ी सतर्कता, इन जगहों पर भी जारी किया हाई अलर्ट”

Leave a Comment