Mumbai: डिज्नी की सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म जूटोपिया ने दुनिया भर में 9 साल पहले बेमिसाल सफलता हासिल की थी। अब इसका दूसरा पार्ट Zootopia 2 28 नवंबर को ग्लोबल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ओर से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। भारत में फिल्म ने रोमांटिक ड्रामा तेरे इश्क में के सामने भी शानदार ओपनिंग दर्ज कराई और बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत की है।
दूसरे दिन बढ़ी कमाई
फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर 1.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन इसकी पकड़ और मजबूत होती दिखाई दी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार दोपहर 8:10 बजे तक Zootopia 2 ने 2.47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इसके साथ ही दो दिनों का कुल भारतीय कलेक्शन 4.07 करोड़ रुपये पहुंच गया।
ध्यान देने वाली बात है कि सैक्निल्क के ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं और दिन खत्म होने तक इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
दर्शकों को क्यों पसंद आ रही है फिल्म?
पहले पार्ट की तरह इस बार भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी इमोशनल स्टोरीटेलिंग है। Zootopia 1 ने दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर कमाए थे क्योंकि यह कहानी दर्शकों से सीधा कनेक्शन बनाती थी।
Zootopia 2 भी उसी भावनात्मक जुड़ाव पर आगे बढ़ती है। भारत में फिल्म की लोकप्रियता बढ़ने की एक खास वजह श्रद्धा कपूर भी हैं, जिन्होंने इस बार लीड कैरेक्टर जूडी हॉप्स को अपनी आवाज दी है। फैंस श्रद्धा की वॉइसओवर सुनने के लिए खास तौर पर थिएटर पहुंच रहे हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा, 9 साल पुराने जूटोपिया फ्रैंचाइज़ के प्रति दर्शकों का नॉस्टैल्जिया भी फिल्म को फायदा पहुंचा रहा है। परिवार के साथ देखने लायक एनिमेटेड फिल्में भारत में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं और यह फिल्म उसी ट्रेंड को आगे बढ़ाती दिख रही है।
बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सैक्निल्क के मुताबिक, Zootopia 2 का निर्माण बजट लगभग 1325 करोड़ रुपये है, जो कि एक एनिमेटेड फिल्म के लिए काफी बड़ा निवेश माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 133.2 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1190 करोड़ रुपये होती है। इस तरह फिल्म अपना बजट लगभग निकाल चुकी है और वीकेंड तक इसके आंकड़ों में और उछाल देखने की उम्मीद है।
वीकेंड बेहद महत्वपूर्ण
एनिमेटेड फिल्मों के लिए वीकेंड बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। छुट्टियों और फैमिली ऑडियंस की वजह से Zootopia 2 का कलेक्शन रविवार तक और बढ़ सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में यह फिल्म भारत में डबल डिजिट कलेक्शन की ओर बढ़ सकती है।














