Mumbai: Bigg Boss 19 में शुरुआत के सीजन में TRP रफ्तार भले ही धीमी रही लेकिन फिनाले आते-आते इस शो ने TRP की बाजी पूरी तरह पलट दी। 7 दिसंबर को हुए ग्रैंड फिनाले के साथ Bigg Boss 19 के शो ने TRP रेटिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। खास बात यह रही कि पूरे सीजन के दौरान यह शो कभी भी लगातार नंबर 1 नहीं रहा लेकिन फिनाले ने इसे सीधे टॉप पर पहुंचा दिया।
कैसे बदला फिनाले का फैक्टर
Bigg Boss 19 के फिनाले में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री ने जबरदस्त TRP की लिस्ट को पूरी तरह पलट दिया माना जा रहा है कि फिनाले की रिकॉर्डतोड़ viewership के पीछे सबसे बड़ा कारण यही पवन सिंह फैक्टर है। जिस भी शो में इन दिनों पवन सिंह नजर आ रहे हैं उसे बंपर TRP मिल रही है और Bigg Boss का फिनाले भी इसका ताजा उदाहरण बन गया।
इस टॉप शोज को भी छोड़ा पीछे
फिनाले के बाद जारी BARC लिस्ट में Bigg Boss 19 ने अनुपमा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे लंबे समय से TRP वाले शो को भी पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि Bigg Boss 19 पूरे सीजन में आमतौर पर टॉप 5 या टॉप 10 में ही बना रहा था। फिनाले पर इतनी बड़ी viewership मिलेगी इसका अंदाजा शायद मेकर्स को भी नहीं था।
Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में बड़ा हंगामा, अशनूर कौर पर गिरी गाज; एलिमिनेशन की अटकलें तेज
क्या सलमान से भी बड़ा है पवन सिंह का क्रेज?
पवन सिंह इस वक्त देश के सबसे ट्रेंडिंग सितारों में से एक हैं। वे जहां भी जाते हैं जो भी पहनते हैं या करते हैं वह चर्चा का विषय बन जाते है। अभी तक पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री तक सीमित थे लेकिन अब वह हिंदी ऑडियंस के बीच भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके है। रियलिटी शो ‘Rise and Fall’ के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ, जिसे बिग बॉस के मेकर्स ने पूरी तरह भुनाया।
सलमान खान और पवन सिंह को एक ही मंच पर देखना भोजपुरी और हिंदी दोनों दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। जैसे ही पवन सिंह की Bigg Boss में एंट्री का प्रोमो सामने आया तभी से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई थी।
धमकियों के बावजूद सलमान संग दिखे पवन सिंह
फिनाले का क्रेज इसलिए भी बढ़ा क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की धमकी मिलने की खबरें सामने आई थीं। इसके बावजूद पवन सिंह फिनाले में पहुंचे सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की भोजपुरी गानों पर डांस किया और नीलम गिरी के साथ परफॉर्मेंस भी दी। उन्होंने एक कंटेस्टेंट को फिनाले की रेस से बाहर करने का अहम फैसला भी लिया।
Salman Khan का टूट गया दिल ‘काश ये वीकेंड का वार मैं न करता’… किसके जाने से सदमे में हैं भाईजान?
TRP लिस्ट में कौन कहां?
Bigg Boss 19 के बाद बार्क रेटिंग में अनुपमा दूसरे नंबर पर रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी तीसरे लाफ्टर शेफ सीजन 3 चौथे तुम से तुम तक पांचवें उड़ने की आशा- सपनों का सफर छठे और तारक मेहता का उल्टा चश्मा सातवें स्थान पर रहा। वहीं इंडियन आइडल को इस बार खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया और वह 24वें नंबर पर रहा जबकि कौन बनेगा करोड़पति 35वीं रैंक पर पहुंच गया।








