मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Venezuela Gunfire: राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन दिखते ही फायरिंग, अमेरिका ने क्या कहा?

On: January 6, 2026 10:07 AM
Follow Us:
Venezuela crisis
---Advertisement---

Venezuela Gunfire: वेनेजुएला की राजधानी Caracas में सोमवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राष्ट्रपति भवन Miraflores Palace के आसपास अचानक गोलीबारी की गई। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब देश पहले से ही गहरे राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की, हालांकि सरकार ने दावा किया है कि हालात अब नियंत्रण में हैं।

ड्रोन दिखते ही सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार (5 जनवरी 2026) की शाम मिराफ्लोरेस पैलेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। इसके बाद राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत हवाई फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि ड्रोन का इस्तेमाल निगरानी या संभावित हमले के लिए किया जा सकता है। इसी वजह से एहतियातन कार्रवाई की गई। फिलहाल ड्रोन किसने भेजे और उनका मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बिगड़े हालात

यह घटना ऐसे वक्त हुई है, जब वेनेजुएला में राजनीतिक उथल-पुथल चरम पर है। कुछ ही घंटे पहले उपराष्ट्रपति Delcy Rodríguez ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वहीं पूर्व राष्ट्रपति Nicolás Maduro को अमेरिका द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद न्यूयॉर्क की एक फेडरल कोर्ट में पेश किया गया है। मादुरो पर ड्रग तस्करी और नर्को-टेररिज्म जैसे गंभीर आरोपों की सुनवाई चल रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सत्ता परिवर्तन और मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में अस्थिरता और बढ़ सकती है। राजधानी कराकस में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं।

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक और युवक की भीड़ द्वारा हत्या, पुलिस के दावे पर सवाल

राजधानी में दहशत, सुरक्षा बढ़ाई गई

राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी की खबर फैलते ही कराकस के कई इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने अपने घरों में रहना बेहतर समझा, जबकि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

व्हाइट हाउस ने झाड़ा पल्ला

इस घटना पर White House की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। व्हाइट हाउस ने साफ कहा है कि मिराफ्लोरेस पैलेस के पास हुई फायरिंग में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। एक अधिकारी ने CNN से बातचीत में बताया कि अमेरिका वेनेजुएला में हो रहे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Gurgaon New Year Party: जेब हल्की रहे लेकिन मस्ती भारी… गुरुग्राम कैसे बन गया न्यू ईयर पार्टी का फेवरेट अड्डा?

सरकार का दावा-हालात नियंत्रण में

वेनेजुएला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति भवन पर कोई सीधा हमला नहीं हुआ। ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षा के लिहाज से एहतियाती फायरिंग की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन जांच जारी है। वहीं विपक्ष का आरोप है कि मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सत्ता संघर्ष और तेज हो सकता है, जिससे देश में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment