New Delhi: साउथ सिनेमा के प्रशंसकों के लिए OTT प्लेटफॉर्म्स पर 17 से 23 नवंबर के बीच मनोरंजन की भरमार होने वाली है। चाहे रोमांटिक ड्रामा हो, सस्पेंस थ्रिलर, स्पोर्ट्स स्टोरी या रियल-लाइफ इंस्पायर्ड फिल्म हर जॉनर की शानदार नई फिल्मों और वेब सीरीज की प्रीमियर डेट लॉक हो चुकी है। इस सप्ताह नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार, अहा और मनोरमामैक्स पर कई बड़े टाइटल्स रिलीज हो रहे हैं, जिन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
1. बाइसन
ध्रुव विक्रम और अनुपमा परमेश्वरन स्टारर मारी सेल्वराज की फिल्म ‘बाइसन’ इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अर्जुन अवॉर्ड विजेता कबड्डी खिलाड़ी मनाथी गणेशन की जिंदगी से प्रेरित यह एक स्पोर्ट्स-एक्शन थ्रिलर है। फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ सहित पाँच भाषाओं में रिलीज हो रही है। बाइसन में खेल, संघर्ष और भावनाओं को बखूबी पेश किया गया है।
2. नाडु सेंटर
तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा ‘नाडु सेंटर’ का निर्देशन नारू नारायणन ने किया है। कहानी 17 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी पीके के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे आरोप लगने के बाद एक एलिट स्कूल से निकाल दिया जाता है। मजबूरी में सरकारी स्कूल में दाखिला लेने के बाद उसे अपने सबसे अनुशासनहीन साथियों के साथ एक विजेता टीम बनानी होती है। इसमें शशिकुमार, कलैयारासन और आशा शरत ने प्रभावशाली अभिनय किया है।
3. शेफ मंत्रा सीजन 5
तेलुगु दर्शकों के बीच लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो ‘शेफ मंत्रा’ का पांचवां सीजन शुरू होने जा रहा है। इस बार कंटेस्टेंट्स को अब तक के सबसे कठिन कुलिनरी चैलेंजेस का सामना करना पड़ेगा। शो का नया सीजन भोजन प्रेमियों और रियलिटी शो फैंस दोनों को पसंद आएगा। इसे अहा पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
4. शेड्स ऑफ लाइफ
मलयालम एंथोलॉजी फिल्म ‘शेड्स ऑफ लाइफ’ में चार शॉर्ट फिल्मों पम्पुम कोइरम, वेल, कलावु और रूह का दिलचस्प मिश्रण पेश किया गया है। फिल्म जीवन के अलग-अलग पहलुओं और भावनाओं पर केंद्रित है। इसमें नियास बैकर, भास्कर अरविंद और श्रीजा दास जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। निर्देशकों नटराजन पट्टाम्बी, रशीद अहमद और जमशीर मुहम्मद ने इसे सूक्ष्मता से गढ़ा है।
Varanasi Movie: महेश बाबू की नई फिल्म पर बड़ा अपडेट, SS Rajamouli की ‘SSMB29’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता
5. अंतराम
‘अंतराम’ एक भावनात्मक कहानी है, जिसमें स्नेहा अपने पिता और ट्रांस महिला सौतेली मां अंजलि के साथ रहती है। धीरे-धीरे वह अंजलि के संघर्षों और प्रेम को समझने लगती है। पी. अभिजीत निर्देशित यह फिल्म समाजिक संवेदनशीलता और रिश्तों के जटिल पहलुओं को दर्शाती है। इसमें नेघा शाहीन और कन्नन नायर ने दमदार अभिनय किया है।
OTT पर यह वीक साउथ एंटरटेनमेंट का शानदार मिश्रण लेकर आया है स्पोर्ट्स, इमोशन, थ्रिल और रियल स्टोरीज़ का बेहतरीन संगम। अपनी पसंद के अनुसार इन नए शोज़ और फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर जोड़ें।















1 thought on “OTT Releases: ओटीटी पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों का धमाल, रोमांस से लेकर थ्रिलर तक कई नई रिलीज़”