मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

South Movies Blast: चिरंजीवी की फिल्म समेत 8 रिलीज़ ने मचाया धमाल, थिएटरों में भरा रंग

On: November 19, 2025 4:16 PM
Follow Us:
South Movies
---Advertisement---

New Delhi: साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और दर्शक इनकी स्टोरी, म्यूजिक, एक्शन और प्रेजेंटेशन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। यही वजह है कि साउथ की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। इस हफ्ते थिएटर्स में एंटरटेनमेंट की जबरदस्त डोज मिलने वाली है क्योंकि एक या दो नहीं, बल्कि कुल 8 साउथ फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्म भी शामिल है। चलिए इस हफ्ते के रिलीज कैलेंडर पर एक नज़र डालते हैं।

1. कोडामा सिंहम (Re-release)

तेलुगु सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘कोडामा सिंहम’ 35 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में लौट रही है।

  • स्टारकास्ट: चिरंजीवी, राधा, सोनम खान, मोहन बाबू
  • जॉनर: वेस्टर्न एक्शन-एडवेंचर
  • रिलीज: 21 नवंबर 2025

यह फिल्म ब्रिटिश शासन काल की कहानी को नए अंदाज़ में पेश करती है और अपने दोबारा रिलीज होने के साथ फैन्स में भारी उत्साह पैदा कर रही है।

2. येलो (Yellow)

तमिल फिल्म ‘येलो’ एक युवती की कहानी दिखाती है जो 9 से 5 की नौकरी से आज़ाद होकर जिंदगी के मायने तलाशने निकल पड़ती है।

  • स्टारकास्ट: पूर्णिमा रवि, वैभव मुरुगेसन
  • जॉनर: ड्रामा
  • रिलीज: 21 नवंबर

फिल्म खूबसूरती से जीवन के नए अनुभव और चुनौतियों को बयां करती है।

3. पांच मीनार (Panch Meenar)

एक डॉन की मौत और उसके बेटे की क्राइम वर्ल्ड में एंट्री पर केंद्रित फिल्म।

  • स्टारकास्ट: राज तरुण, राशि सिंह, अजय घोष
  • जॉनर: एक्शन-ड्रामा
  • रिलीज: 21 नवंबर

पावर, राजनीति और धोखे के बीच कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है।

4. मिडिल क्लास (Middle Class)

यह फिल्म एक आम भारतीय परिवार की संघर्ष भरी कहानी दिखाती है।

  • स्टारकास्ट: मुनीशकांत, विजयलक्ष्मी
  • जॉनर: फैमिली ड्रामा
  • रिलीज: 21 नवंबर

किसान बनने का सपना, जिम्मेदारियां और संघर्ष सब कुछ रियल टच के साथ।

Bollywood Box Office Collection: एक दीवाने की दीवानियत का जलवा बरकरार, तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

5. प्रेमांते (Premante)

एक मीटिंग, एक शादी और कई गलतफहमियों के बीच सजी मजेदार रोमांटिक कहानी।

  • स्टारकास्ट: प्रियदर्शी पुलिकोंडा, आनंदी
  • जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी
  • रिलीज: 21 नवंबर

सनकी पुलिसवाले का ट्विस्ट कहानी को और मजेदार बना देता है।

6. 12A रेलवे कॉलोनी (12A Railway Colony)

प्यार में पागल एक युवक की जिंदगी तब बदलती है जब सच्चाइयों के नए दरवाज़े खुलते हैं।

  • स्टारकास्ट: अल्लारी नरेश, कामाक्षी भास्करला
  • जॉनर: ड्रामा/थ्रिल
  • रिलीज: 21 नवंबर

रोमांस और रहस्य का अच्छा मिश्रण।

7. थियवर कुलाई नाडुंगा (Thiyavar Kulai Nadunga)

मर्डर मिस्ट्री जो शुरुआत होती है लेखिका जेबा की रहस्यमयी मौत से।

  • स्टारकास्ट: अर्जुन सरजा, ऐश्वर्या राजेश
  • जॉनर: क्राइम थ्रिलर
  • रिलीज: 21 नवंबर

जांच के दौरान खुलते रहस्य कहानी को और रोमांचक बनाते हैं।

Dhurandhar Trailer Out: रणवीर का अब तक का सबसे डरावना लुक, क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में लिखेगी नया इतिहास?

8. मास्क (Mask)

तगड़ी कॉमेडी और थ्रिल से भरी कहानी, जिसमें चोरी के 440 करोड़ की तलाश में तीन लोग मिलकर गेम खेलते हैं।

  • स्टारकास्ट: कविन, एंड्रिया जेरेमिया
  • जॉनर: क्राइम कॉमेडी
  • रिलीज: 21 नवंबर 2025
  • कहानी का ट्विस्ट है तेज-तर्रार जासूस की एंट्री।

इस हफ्ते साउथ सिनेमा दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार है। चाहे एक्शन हो, रोमांस, कॉमेडी या थ्रिलहर जॉनर की फिल्म थिएटर में उपलब्‍ध है। अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए खास साबित होने वाला है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment