मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर क्या बोले PM मोदी, आखिर क्या है अब तक की जांच में बड़ा अपडेट?

On: November 10, 2025 11:38 AM
Follow Us:
Delhi blast News
---Advertisement---

New Delhi: दिल्ली में लाल किले के पास हुए जोरदार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। इस धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत और 14 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने लिखा, “दिल्ली में आज शाम हुए विस्फोट में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता दी जा रही है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।”

लाल किले के पास कार में हुआ धमाका

सोमवार शाम करीब 6:30 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी तीन गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें धमाके की सूचना मिलते ही 10 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आसपास का इलाका अभी भी सील है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं।

PM मोदी ने ली स्थिति की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस आयुक्त से फोन पर बात की। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और घायलों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए। गृह मंत्रालय ने भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

अमित शाह ने दिए सख्त निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना बेहद दुखद है। दिल्ली पुलिस, एनआईए और एनएसजी को मौके पर भेजा गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं ताकि विस्फोटक की प्रकृति का पता लगाया जा सके।

फरीदाबाद कनेक्शन पर भी जांच

दिल्ली धमाके से कुछ घंटे पहले हरियाणा के फरीदाबाद में 3000 किलो विस्फोटक और दो AK-47 राइफल बरामद की गई थीं। अब जांच एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या दोनों घटनाओं के बीच कोई लिंक है। एनआईए और एनएसजी की टीमें फरीदाबाद और दिल्ली, दोनों जगह से सैंपल लेकर उनकी तुलना कर रही हैं।

राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लाल किला, जामा मस्जिद, इंडिया गेट और संसद भवन के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर क्या बोले PM मोदी, आखिर क्या है अब तक की जांच में बड़ा अपडेट?”

Leave a Comment