New Delhi: लाल किले के पास हुए धमाके ने राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे देश को झकझोर दिया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक आज आयोजित की जा रही है। बैठक का मुख्य एजेंडा सुरक्षा समीक्षा, जांच रिपोर्ट और संभावित जवाबी रणनीति पर केंद्रित होगा।
भूटान दौरे से लौटते ही पीएम मोदी की आपात बैठक
प्रधानमंत्री मोदी भूटान दौरे से लौटने के तुरंत बाद दिल्ली पहुंचेंगे और उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में केवल दिल्ली धमाके की जांच पर ही नहीं, बल्कि आतंकवाद से निपटने के लिए भविष्य की सुरक्षा नीति पर भी चर्चा होगी। सुरक्षा एजेंसियों ने प्राथमिक रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंप दी है।
धमाके की जांच और संदिग्ध कनेक्शन
दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि धमाके में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक RDX ग्रेड का हो सकता है। खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि डिजिटल सबूतों से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों की गतिविधियों के निशान मिले हैं।
Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर क्या बोले PM मोदी, आखिर क्या है अब तक की जांच में बड़ा अपडेट?
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, जांच में फरीदाबाद और कश्मीर से जुड़े कुछ नेटवर्क की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जांच एजेंसियां हर एंगल से केस को देख रही हैं चाहे वह आतंकी कनेक्शन हो या किसी स्थानीय मॉड्यूल की भूमिका।
क्या लौट सकता है “ऑपरेशन सिंदूर-2”?
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जांच में विदेशी हाथ साबित होता है, तो भारत सर्जिकल स्ट्राइक या “ऑपरेशन सिंदूर-2” जैसी सटीक कार्रवाई करने की स्थिति में हो सकता है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब CCS की बैठक बुलाई गई थी, तभी “ऑपरेशन सिंदूर” को अंजाम दिया गया था, जिससे पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान हुआ था।
अब यह चर्चा फिर से तेज है कि दिल्ली धमाके के बाद भारत किसी बड़े जवाबी कदम की तैयारी में है। पीएम मोदी के हालिया बयान “देश के दुश्मन चाहे कहीं भी हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा” को भी उसी संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
Delhi Blast: लाल किले के पास धमाके से दहली दिल्ली, जानिए इससे पहले कब-कब हुए ऐसे ब्लास्ट
राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। NSG कमांडो, एयर डिफेंस यूनिट्स और स्थानीय पुलिस बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों और ऐतिहासिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।









1 thought on “दिल्ली धमाके के बाद एक्शन मोड में सरकार, आज होगी CCS की अहम बैठक”