मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

IND vs SA ODI: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड तैयार, बड़े खिलाड़ियों की धमाकेदार वापसी

On: November 20, 2025 9:44 AM
Follow Us:
team india
---Advertisement---

Guwahati: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज (IND vs SA ODI) बेहद रोमांचक मोड़ पर है। पहला टेस्ट 30 रनों से हारने के बाद अब टीम इंडिया 22 नवंबर से गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट खेलने उतरेगी। इस टेस्ट के बाद दोनों टीमें सीमित ओवर प्रारूप की ओर बढ़ेंगी, जहां 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम का संभावित वनडे स्क्वाड चर्चा का केंद्र बन गया है।

केएल राहुल को वनडे की कमान!

सूत्रों के अनुसार टीम इंडिया वनडे सीरीज में केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। शुभमन गिल गर्दन की चोट के चलते इस सीरीज में उपलब्ध रहेंगे या नहीं, यह साफ नहीं है। ऐसे में राहुल एक अनुभवी और भरोसेमंद विकल्प दिखाई देते हैं। वनडे मुकाबले 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को निर्धारित हैं।

Gold Price: दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त, निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी

रोहित और विराट फिर वनडे मैदान पर एक साथ

वनडे क्रिकेट में लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम के दो सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर साथ नजर आएंगेहालिया ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में रोहित ने दूसरी और तीसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए खुद को फिर साबित किया था। तीसरे मैच में उनका धुआंधार शतक टीम को जीत दिलाने में बेहद अहम रहा।

विराट कोहली, जो शुरुआती दो मैचों में लय में नहीं दिखे थे, तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन बनाकर भारत की जीत के नायक बने। इस जोड़ी की वापसी भारतीय बल्लेबाजी में नई ऊर्जा भरने वाली है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन दोनों से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है

हार्दिक पंड्या-जसप्रीत बुमराह की वापसी

टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट से उबर चुके हैं। एशिया कप के दौरान लगी चोट के बाद वे लंबे समय तक मैदान से बाहर थे, लेकिन अब उनकी फिटनेस टीम के संतुलन को और मजबूत बनाएगी। हार्दिक बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी गेंदबाजी से भी टीम को गहराई प्रदान करते हैं

Delhi AQI: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, प्रदूषण ने फिर बजाई खतरे की घंटी; जानें कब मिलेगी राहत

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हाल ही में आराम दिया गया था, लेकिन अब उनके वनडे टीम में लौटने की उम्मीद है। बुमराह की मौजूदगी भारतीय पेस अटैक को फिर से मजबूती देगी, खासकर दक्षिण अफ्रीका की तेज पिचों पर।

युवा खिलाड़ियों को भी मिल सकता है मौका

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ को संभावित स्क्वाड में शामिल किए जाने की चर्चा जोरों पर है। उनकी तकनीक और निरंतरता उन्हें टॉप ऑर्डर का मजबूत दावेदार बनाती है। इसके साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम की नई ऊर्जा बनकर उभर सकते हैं

संभावित भारतीय वनडे स्क्वाड (IND vs SA ODI) 

केएल राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी और ऋतुराज गायकवाड़।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment