New Delhi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर अब खुद विराम लगा दिया है। पिछले कई हफ्तों से उनके और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं तेज थीं, लेकिन अब 7 दिसंबर को स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह साफ कर दिया कि उनकी शादी कैंसिल हो चुकी है।
दरअसल, दोनों की शादी की तारीख 23 नवंबर तय मानी जा रही थी। परिवार के बीच इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। लेकिन तभी अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते शादी को उस वक्त टाल दिया गया था। इसके बाद से ही फैंस के बीच यह सवाल बना रहा कि क्या यह शादी आगे होगी या नहीं। करीब 15 दिन बाद स्मृति ने खुद इस पर सच्चाई सामने रख दी।
स्मृति मंधाना के पिता के साथ क्या हुआ?
स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मधाना गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और उन्हें हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल टीम ने निदान किया कि सीने में दर्द और बढ़े हुए हृदय मार्कर (संभावित एनजाइना) के कारण उन्हें निगरानी की आवश्यकता है। इसी कारणवश स्मृति और उनके परिवार ने शेष समारोह को टलने निर्णय लिया।

शादी टलने के पीछे असली वजह क्या थी?
इंटरनेट पर शादी टलने की खबर वायरल हुई | जिसके बाद पलाश मुच्छल डी’कोस्टा की चैट वायरल हुई, उन चैट में वो लड़की से फ्लर्ट करते नजर आये | जब लड़की ने स्मृति के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा तो जवाब में उसने कहा कि “ईट डेड मोस्ट ऑफ दी टाइम” |
स्मृति मंधाना की दिलकश मुस्कान, हर फ्रेम में देखिए उनका खूबसूरत अंदाज़
हल्की यह जानकारी अब तक सच साबित नहीं हुई है, यहां तक कि स्मृति भी यह नहींकहा है कि पलाश उसे धोखा दे रहा था जबकि डी’कोटा ने कहा कि ये चार्ट पलाश की सगाई से पहले कि है करीब अप्रैल से मई के अंत तक के | उन्होंने यह भी कहा है कि वह पलाश से कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिली है|
शादी रद्द करने के पीछे क्या कारण है?
स्मृति मंधाना ने शादी रद्द के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह निजी व्यक्ति हैं और सिर्फ यह स्पष्ट करना चाहती हैं कि शादी रद्द कर दी गई है।उन्होंने पब्लिक से दोनों परिवारों की गोपनीयता बनाए रखने का भी अनुरोध किया |
उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी उल्लेख किया कि वह खेलना और जब तक संभव होगा भारत के लिए ट्रॉफी जीतना जारी रखेंगी








