मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Dharmendra love story: प्यार में डूबी हेमा मालिनी ने यूं थामा धर्मेंद्र का हाथ, जानें उनकी मोहब्बत का दिलचस्प किस्सा

On: November 25, 2025 1:27 PM
Follow Us:
Dharmendra and Hema Malini
---Advertisement---

Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी एक बार फिर चर्चा में है। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र के निधन ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया। श्मशान घाट पर हेमा मालिनी को देखा गया, जहां उन्होंने पैपराज़ी के सामने हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया। इसी बीच उनका पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे शुरू हुई धर्मेंद्र-हेमा की लव स्टोरी?

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी 70 के दशक में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित कहानियों में से एक थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म सेट पर हुई थी, जहां हेमा धर्मेंद्र के लुक और पर्सनैलिटी से बेहद प्रभावित हुई थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हेमा ने कहा था:

“जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो लगा इससे ज्यादा हैंडसम इंसान मैंने कभी नहीं देखा। वो बहुत इंप्रेसिव थे। उस समय शादी का ख्याल नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे मैं उनकी तरफ आकर्षित होने लगी।”

धर्मेंद्र खुद भी हेमा के प्रति आकर्षित थे और दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं।

शादीशुदा धर्मेंद्र से शादी करना मुश्किल फैसला

धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनकी पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक नहीं दिया था। इसके बावजूद हेमा ने उनसे शादी करने का फैसला लिया। एक पुराने इंटरव्यू में हेमा ने बताया था कि यह फैसला आसान नहीं था।

उन्होंने कहा था: “एक समय आया जब मैंने उनसे कहा कि आपको मुझसे शादी करनी होगी, रिश्ता ऐसे नहीं चल सकता। मुझे पता था कि दिक्कतें आएंगी, लेकिन मैं उनसे कुछ नहीं चाहती थी। न पैसा, न प्रॉपर्टी… सिर्फ उनका प्यार।”

Dharmendra Death: धर्मेंद्र का 89 वर्ष में निधन, जानें कौन थी उनकी पहली मोहब्बत; पढ़ें उनके प्यार की पूरी कहानी

हेमा ने साफ कहा था कि धर्मेंद्र के साथ रहने का उनका फैसला पूरी तरह भावनात्मक था, न कि किसी लाभ के लिए।

परिवार और निजी जिंदगी

धर्मेंद्र और हेमा की शादी 2 मई 1980 को हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं ईशा देओल और अहाना देओल। हेमा और धर्मेंद्र ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा शोर-शराबे से दूर रखा। धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी और परिवार के साथ भी जुड़े रहे और दोनों परिवारों ने अपनी-अपनी जगह बनाई।

धर्मेंद्र के निधन से टूटा परिवार

24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा परिवार सदमे में है। हेमा मालिनी अंतिम संस्कार में बेहद भावुक नजर आईं। उनके सामने यह सिर्फ अपने पति को विदा करने का दुख नहीं था, बल्कि उस साथी को अलविदा कहने का दर्द भी था, जिसके साथ उन्होंने अपने जीवन के कई दशक बिताए।

Dharmendra Death: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

धर्मेंद्र और हेमा की प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे गहरी और सदाबहार कहानियों में गिनी जाती है जहां प्यार ने हर सामाजिक बंधन से ऊपर अपनी जगह बनाई।

Ismita Srivastava

इस्मिता श्रीवास्तव हिंदी पत्रकारिता में एक वर्षों का अनुभव रखती हैं। उन्होंने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। वर्तमान में वे Aaj Ka Aaina के लिए मनोरंजन और लाइफस्टाइल तथा अन्य विषयों पर तथ्यपूर्ण और रोचक लेख लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Dharmendra love story: प्यार में डूबी हेमा मालिनी ने यूं थामा धर्मेंद्र का हाथ, जानें उनकी मोहब्बत का दिलचस्प किस्सा”

Leave a Comment