मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Dhurandhar Trailer Out: रणवीर का अब तक का सबसे डरावना लुक, क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में लिखेगी नया इतिहास?

On: November 18, 2025 9:06 PM
Follow Us:
Dhurandhar
---Advertisement---

Mumbai: रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल स्टारर मेगा-एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर धमाका मच गया और फैंस ने इसे “बॉलीवुड का एंड गेम” करार दिया। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर, जो ‘URI’ के लिए जाने जाते हैं, इस बार एक और बड़े यूनिवर्स की शुरुआत करते दिख रहे हैं।

रणवीर सिंह का अब तक का सबसे खतरनाक लुक

ट्रेलर की शुरुआत रणवीर सिंह के उस डायलॉग से होती है, जिसने सबको झकझोर दिया, “1971 की जंग… इससे बदतर हालत करूंगा मैं मुल्क की।” उनका यह क्रूर, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन अवतार फैंस को ‘पद्मावत’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक साफ कह रहे हैं कि यह रणवीर का करियर का सबसे शक्तिशाली रोल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

अर्जुन रामपाल का ISI मेजर अवतार बना सबसे बड़ा सरप्राइज

अर्जुन रामपाल की एंट्री पर सुनाई देता है, “इनकी मर्जी के बिना पाकिस्तानी सियासत का एक पत्ता तक नहीं हिलता।” उनका डार्क और रॉ अवतार ट्रेलर का सबसे तीखा सरप्राइज है। फैंस उनके किरदार मेजर इकबाल को फिल्म का सबसे मजबूत विलेन बता रहे हैं।

आर माधवन का दमदार डायलॉग हुआ ट्रेंड

माधवन का डायलॉग सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है, “वो भारत के खिलाफ अगर नींद में भी सोचे न… तो उसके ख्वाब में भी हम बैठे नजर आएं।” फैंस ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा पर आधारित फिल्मों के सबसे प्रभावी डायलॉग में से एक बताया और कई लोगों ने कहा कि यह किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित लगता है।

संजय दत्त की बढ़ाती है ट्रेलर की ग्रैविटी

संजय दत्त के छोटे-छोटे शॉट्स भी ट्रेलर को भारी बनाते हैं। उनका रफ और इंटेंस लुक फिल्म में एक अलग लेवल का डर और ऊर्जा दोनों जोड़ता है।

OTT Releases: ओटीटी पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों का धमाल, रोमांस से लेकर थ्रिलर तक कई नई रिलीज़

फैंस की प्रतिक्रिया

टिप्पणियों में लोग लिख रहे हैं:

  • “ये इतिहास की महा ब्लॉकबस्टर होगी।”
  • “रणवीर + माधवन + संजय दत्त = आग।”
  • “ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक फ्रेंचाइज़ी यूनिवर्स है।”
  • सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और हर किरदार की इंटेंसिटी ने दर्शकों को पहले ही बांध लिया है।
फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर ने करीब 7 घंटे का फुटेज शूट किया है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे दो भागों में रिलीज करने का फैसला किया।

  • पहला पार्ट: 5 दिसंबर 2025
  • दूसरा पार्ट: जून 2026

Varanasi Box Office collection: SS राजामौली की फिल्म ने दी Pushpa 2 को टक्कर, जानें पहले दिन कितना किया कलेक्शन?

क्या ‘धुरंधर’ रिकॉर्ड तोड़ देगी?

ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, यह फिल्म ओपनिंग पर 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है और वर्ल्डवाइड पहले वीकेंड में 300–400 करोड़ कमा सकती है। इसे रणवीर सिंह का ग्रैंड कमबैक भी माना जा रहा है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment