मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में करोड़ों का कलेक्शन, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

On: December 6, 2025 8:30 PM
Follow Us:
Dhurandhar
---Advertisement---

Mumbai: रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘Dhurandhar’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। शुक्रवार को मजबूत ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में और तेजी देखने को मिली है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का सीधा फायदा फिल्म को मिल रहा है, जिसका असर टिकट खिड़की पर साफ दिखाई दे रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब अपने ओपनिंग वीकेंड में ₹90 से ₹100 करोड़ के करीब पहुंचने की ओर बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘Dhurandhar’ का शानदार प्रदर्शन

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रिलीज़के पहले दिन यानी शुक्रवार को ₹27 करोड़ नेट की कमाई की थी, जो रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक मानी जा रही है। शनिवार को भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ।
शनिवार सुबह के शो में ऑक्युपेंसी शुक्रवार के 15% से बढ़कर 18% हो गई, जबकि दोपहर के शो में यह 28% से बढ़कर 35% तक पहुंच गई। शाम 7 बजे तक फिल्म ने शनिवार को ₹15.35 करोड़ नेट का बिजनेस कर लिया था। इसके साथ ही फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई ₹42.35 करोड़ नेट हो चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

फिल्म को जहां क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं दर्शकों का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव बताया जा रहा है। यही वजह है कि वर्ड ऑफ माउथ लगातार मजबूत बना हुआ है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘धुरंधर’ अपने पहले वीकेंड में ही ₹90 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ का रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर’ ने सिर्फ ओपनिंग के मामले में ही नहीं, बल्कि रणवीर सिंह की कुछ पिछली फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2022 में आई रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी, जिसने भारत में सिर्फ ₹35.80 करोड़ नेट का ही कारोबार किया था। वहीं ‘धुरंधर’ ने महज दो दिनों में ही इस आंकड़े को पार कर लिया है, जो इसे एक बड़ी कमबैक फिल्म बना रही है।

इतना ही नहीं, ओपनिंग के मामले में ‘धुरंधर’ ने ‘सिंबा’ और ‘पद्मावत’ जैसी बड़ी हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ते हुए रणवीर सिंह के करियर की बेस्ट ओपनर फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Dhurandhar Trailer Out: रणवीर का अब तक का सबसे डरावना लुक, क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में लिखेगी नया इतिहास?

क्या है फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी?

‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी पाकिस्तान के लयारी इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो पाकिस्तान के खतरनाक लयारी गैंग में घुसपैठ करता है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है और इसकी कहानी शुरुआती 2000 के दशक के दौर में सेट है।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा-

  • अक्षय खन्ना
  • संजय दत्त
  • अर्जुन रामपाल
  • आर. माधवन

मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में दिखाई देते हैं।

Ranveer Singh Apology: कांतारा विवाद पर रणवीर सिंह ने मांगी माफी, बोले- मैं सिर्फ ऋषभ शेट्टी

आगे कैसा रहेगा ‘धुरंधर’ का सफर?

जिस तरह से ‘धुरंधर’ को दर्शकों का सपोर्ट मिल रहा है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस ग्राफ और ऊपर जाने की पूरी संभावना है। अगर रविवार को भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रहती है, तो यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शुमार हो सकती है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment