मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Dharmendra Health Update: फैंस के लिए खुशखबरी, धर्मेंद्र की तबीयत में आया सुधार; ईशा देओल ने शेयर किया अपडेट

On: November 12, 2025 9:31 AM
Follow Us:
Dharmendra News
---Advertisement---

Mumbai: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की तबीयत में आई सुधार की खबर से उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। 89 वर्षीय अभिनेता को 10 नवंबर को बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि 11 नवंबर को अचानक उनकी मौत की खबरें सोशल मीडिया पर फैल गईं, लेकिन पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने इन अफवाहों का तुरंत खंडन किया।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र

बुधवार सुबह 7:30 बजे धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर प्रोफेसर प्रतीत समदानी ने बताया कि उनकी तबीयत में अब काफी सुधार है और परिवार ने फैसला लिया है कि आगे की देखभाल घर पर ही की जाएगी। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार धर्मेंद्र को कुछ दिनों तक पूर्ण आराम करने और नियमित जांच जारी रखने की सलाह दी गई है।

परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनकी डाइट, दवा और फिजिकल एक्टिविटी सब कुछ डॉक्टरों के निर्देशानुसार तय किया गया है। बेटी ईशा देओल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पापा अब बिल्कुल ठीक हैं। भगवान और फैन्स की दुआओं से वो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

फैन्स और सेलेब्स ने जताई खुशी

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर “#GetWellSoonDharmendra” ट्रेंड करने लगा। उनके फैंस ने पुराने गानों और फिल्मों के क्लिप शेयर कर दुआएं मांगीं।

धर्मेंद्र के पुराने दोस्त और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी राहत की सांस ली। उन्होंने कहा, “जब मैंने धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनी तो दिल टूट गया था, लेकिन जब सच्चाई पता चली कि वह स्वस्थ हैं, तो बहुत खुशी हुई। धर्मेंद्र हमेशा से फाइटर रहे हैं, और इस बार भी उन्होंने अपनी ताकत साबित की है।”

अफवाहों से नाराज हुई फैमिली

धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर फैलने से उनका परिवार खासा नाराज हुआ था। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कृपया किसी की सेहत को लेकर अफवाह न फैलाएं। धर्मेंद्र जी अब ठीक हैं और आपकी दुआओं से जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं।” ईशा देओल ने भी फैन्स से अपील की कि वे केवल भरोसेमंद स्रोतों से ही जानकारी लें।

अब घर पर होगी देखभाल

डॉक्टर्स के अनुसार, धर्मेंद्र को फिलहाल किसी जटिल उपचार की आवश्यकता नहीं है। उनके ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि वे घर पर आराम करें और रूटीन चेकअप कराते रहें।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Dharmendra Health Update: फैंस के लिए खुशखबरी, धर्मेंद्र की तबीयत में आया सुधार; ईशा देओल ने शेयर किया अपडेट”

Leave a Comment