मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Red Fort Blast: लाल किला धमाका जांच में बड़ा खुलासा, 68 संदिग्ध मोबाइल नंबर पर पाकिस्तान-तुर्किये कनेक्शन; सर्च ऑपरेशन तेज

On: November 18, 2025 9:28 AM
Follow Us:
Delhi blast
---Advertisement---

New Delhi: लाल किला के पास हुए हालिया बम धमाके की जांच में कई अहम और चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। जांच एजेंसियों ने पता लगाया है कि धमाके के दौरान और उससे ठीक पहले कुल 68 मोबाइल नंबर ऐसे थे जो सुनहरी बाग पार्किंग और विस्फोट स्थल दोनों जगह सक्रिय थे। इन नंबरों पर पाकिस्तान और तुर्किये से कॉल आने की पुष्टि के बाद जांच अब अंतरराष्ट्रीय लिंक की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।

पाकिस्तान–तुर्किये कनेक्शन की जांच तेज

सूत्रों के अनुसार इन 68 मोबाइल नंबरों पर न सिर्फ विदेशी कॉल आए, बल्कि कई फोन एक ही विदेशी सर्वर से जुड़े हुए पाए गए। यह सर्वर पाकिस्तान और तुर्किये के IP क्लस्टर के बीच लगातार स्विच हो रहा था। पुलिस ने स्थानीय मोबाइल टावरों से डंप डाटा निकालकर इन सभी नंबरों की डिजिटल लोकेशन-हिस्ट्री की मैपिंग की है।

सबसे बड़ा खुलासा यह है कि धमाके से कुछ समय पहले इन नंबरों पर असामान्य डेटा स्पाइक दर्ज हुई। इससे संकेत मिलता है कि इन मोबाइल नंबरों का खास उद्देश्य से इस्तेमाल हुआ।

red fort blast (1)
सैकड़ों कॉल डिटेल्स में दिखा इंटरनेशनल लिंक
डॉ. उमर की कार के आसपास मिले 187 सक्रिय नंबर

जांच में सामने आया कि डॉ. उमर की कार सुनहरी बाग पार्किंग में तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। उस दौरान कार से 30 मीटर के दायरे में 187 मोबाइल नंबर सक्रिय थे। वहीं धमाके की जगह पर पाँच मिनट पहले और बाद में 912 मोबाइल नंबर एक्टिव पाए गए। दोनों लोकेशन का मिलान करने पर 68 नंबर ऐसे निकले जो दोनों जगह एक ही समय मौजूद थे।

जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि इनमें से दो फोन में मिनट-टू-मिनट लोकेशन शिफ्टिंग दिखाई दी, जो स्पूफिंग (फर्जी नेटवर्क से कनेक्ट करना) की तरफ इशारा करती है।

RedFort Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में बढ़ी सतर्कता, इन जगहों पर भी जारी किया हाई अलर्ट

नूंह और फिरोजपुर झिरका में छापेमारी

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम और केंद्रीय जांच एजेंसियां इन दिनों हरियाणा के नूंह में लगातार छापेमारी कर रही हैं। अब तक 7 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 4 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। छोड़े गए लोगों में तीन डॉक्टर और एक खाद विक्रेता शामिल हैं, हालांकि उनके मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किए गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि मेवात क्षेत्र के सोशल मीडिया ग्रुप, चैट्स और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की गहन जांच की जा रही है।

नूंह की हिदायत कॉलोनी बना जांच केंद्र

नूंह की हिदायत कॉलोनी में केंद्रीय एजेंसियों ने डेरा डाल दिया है। डॉ. उमर का कमरा सील कर दिया गया है और पूरी कॉलोनी की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है और 24 घंटे सुरक्षा तैनात है। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है।

RedFort Blast: दिल्ली धमाका केस में इन डॉक्टरों का कनेक्शन, सफेद कोट में कर रहे थे काले कारनामे; जानिए कैसे हुआ खुलासा

बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू और पूर्व चेयरमैन संदीप जोशी ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि यह राष्ट्र-विरोधी कृत्य है और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment