मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Nitish Kumar: 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे नीतीश कुमार, विधायक दल के चुने गए नेता; शपथ समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज

On: November 19, 2025 3:57 PM
Follow Us:
Nitish Kumar elected leader of the legislative party
---Advertisement---

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत के बाद, जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार (nitish kumar) को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार 20 नवंबर 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान, पटना में आयोजित किया जाएगा और इसे राज्य की राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य NDA शासित राज्यों के CM और डिप्टी CM उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित गणमान्य लोग, वैज्ञानिक, साहित्यकार और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति समारोह में शामिल होंगे।

Bihar Elections 2025: अडानी का नाम क्यों छाया रहा और जीत के बाद कैसे बढ़ी नेटवर्थ?

कब होगा समारोह?

शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में चर्चा है कि जेडीयू कोटे से लगभग 13 मंत्री बनाए जाने की संभावना हैनीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में NDA की वापसी राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। नए मंत्रिमंडल का गठन और आगामी विकास योजनाओं की दिशा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार (18 नवंबर) को पत्रकारों से बातचीत में समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं और इसमें NDA के सांसद, पदाधिकारी और लाखों की संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Bihar Politics: RJD में परिवार बनाम संगठन, जंग से पार्टी पर मंडरा रहा खतरा; जानें क्या है वजह | Inside Story

क्या बोले नितिन नवीन?

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी इस अवसर को भव्य और यादगार बनाने की योजना की जानकारी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment