UP Home Guard Bharti: उत्तर प्रदेश में इस बार होमगार्ड विभाग ने वह किया है जिसकी उम्मीदवार सालों से इंतजार कर रहे थे। UP Home Guard Bharti में रिकॉर्ड 41,424 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। यह पिछले कई दशकों की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। भीड़ भी उतनी ही बड़ी दिखाई दे रही है। ऐसे में साफ है जो तैयारी सही रणनीति के साथ करेगा, वही मेरिट तक पहुंचेगा। सिर्फ किताबें घिसने से खेल नहीं बनेगा।
UP Home Guard Bharti में रिटन एग्जाम असली लड़ाई क्यों है?
लिखित परीक्षा इस भर्ती का सबसे महत्त्वपूर्ण चरण है। रिटन क्लियर होते ही आपका आधा रास्ता आसान हो जाता है। क्योंकि PET और PST में मेहनत जरूरी है, लेकिन वहां प्रतियोगिता उतनी कठोर नहीं होती जितनी लिखित में होती है।
लिखित परीक्षा की संरचना होमगार्ड विभाग ने 2022–23 के पैटर्न और UP पुलिस भर्ती बोर्ड के पिछले पेपर्स के आधार पर तय की है। इसलिए तैयारी भी उसी ढर्रे पर करनी होगी।
कुवैत में करियर का खुला नया दरवाज़ा, इस सेक्टर में मिल रहे हैं शानदार ऑफर
रिटन एग्जाम में आएंगे ये विषय यही है असली सिलेबस
परीक्षा का मुख्य फोकस सामान्य ज्ञान रहेगा। इसके साथ यह विषय ज़रूर तैयार करें
1) General Knowledge (सबसे हाई-वेटेज)
UP का इतिहास, जनरल साइंस, बेसिक पॉलिटी, इंडियन जियोग्राफी, UP से जुड़े तथ्य, केंद्र और राज्य दोनों के करेंट अफेयर्स।
2) Maths (Class 6–10 स्तर)
प्रश्न आसान लेकिन समय लेने वाले होंगे—BODMAS, प्रतिशत, अनुपात, औसत, सरल ब्याज, समय-दूरी-गति।
3) Reasoning (स्कोर बनाने वाला सेक्शन)
अल्फ़ान्यूमेरिक सीरीज, एनालॉजी, कैलेंडर, कोडिंग-डिकोडिंग, Verbal Reasoning।
4) Hindi (UPSSC / UP Police स्तर)
व्याकरण, पर्यायवाची, मुहावरे, वर्तनी सुधार इसमें अच्छे नंबर आसानी से मिलते हैं।
कैसे बनाएं वह रणनीति जो ‘कटऑफ’ क्रैक कर दे?
यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। कम समय में अधिक स्कोर बनाने की स्ट्रैटिजी ही आपको सफल करेगी।
1) पिछले सालों के UP पुलिस/होमगार्ड पेपर हल करें
यह सबसे कारगर तरीका है। पैटर्न समझ आता है और कमजोरियां सामने आती हैं।
2) रोज़ कम से कम 2 मॉक टेस्ट दें
एक मॉक बिना टाइम देखे, दूसरा टाइम के साथ। यह तरीका पेपर स्पीड बढ़ाता है।
3) General Knowledge को रोज़ पढ़ें, सिर्फ रटें नहीं
UP की भूगोल, जिलों, नदियों, पावर प्लांट, CM, Governor, नई योजनाओं—सब पर फोकस रखें।
4) स्टेट Static GK आपका गेम बदल देगी
UP के बारे में जितना ज्यादा पता होगा, उतने ज्यादा पक्के नंबर मिलेंगे।
UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी में होमगार्ड की बंपर भर्ती शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका
PET और PST को हल्के में न लें ये फाइनल सिलेक्शन तय करते हैं
होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा पास करने के बाद दौड़, ऊंचाई, छाती माप, और बेसिक शारीरिक अभ्यास के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है।
हर दिन 2–5 km हल्की रनिंग, स्किपिंग और स्ट्रेचिंग यह सुनिश्चित करती है कि फाइनल लिस्ट में नाम बना रहे।














