मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Imran Khan पर बाहर मचा हंगामा, अंदर आराम से गुज़र रही ज़िंदगी; फैसिलिटीज़ की खुली लिस्ट

On: November 29, 2025 7:39 PM
Follow Us:
Imran Khan (1)
---Advertisement---

Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI चीफ इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति और सुरक्षा को लेकर पिछले चार हफ्तों से सवाल लगातार तेज हो रहे हैं। परिवार और वकीलों का आरोप है कि सरकार उन्हें राजनीतिक कारणों से प्रताड़ित कर रही है और जानबूझकर मुलाकात की अनुमति नहीं दे रही। इस बीच एबीपी न्यूज ने अडियाला जेल में इमरान खान की बैरक की कुछ तस्वीरें हासिल की हैं, जिन्हें पाकिस्तान की केंद्र सरकार ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में जमा किया था।

इमरान खान की बैरक कैसी है?

तस्वीरों के मुताबिक इमरान खान एक छोटी सी काल कोठरी में रहते हैं, जहां एक सिंगल बेड, अटैच्ड वॉशरूम और वॉशबेसिन की सुविधा मौजूद है। कमरे में उनके लिए एक टीवी, एक कूलर, एक कुर्सी और दो छोटी मेजें रखी गई हैं। यह बैरक भले छोटी हो, लेकिन उन्हें कुछ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सरकार की ओर से अदालत में दायर रिपोर्ट में बताया गया था कि इमरान खान के लिए जेल परिसर में एक एक्सक्लूसिव गैलरी बनाई गई है, जहां उन्हें दिन में दो बार टहलने की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा उनके लिए एक छोटा किचन भी है, जिसमें उनकी पसंद के मुताबिक खाना तैयार किया जाता है।

Imran Khan News: न बहनों से मुलाकात, न कोई खबर; आखिर कहां हैं इमरान खान?

किताबें, एक्सरसाइज और कस्टम सुविधाएं

इमरान खान को पढ़ने के लिए किताबों का सेट दिया गया है और उसी कमरे में एक बुकशेल्फ रखा गया है। फिटनेस बनाए रखने के लिए उन्हें एक्सरसाइज बाइक और स्ट्रेचिंग बेल्ट भी उपलब्ध कराई गई है। सरकार का दावा है कि इमरान खान को जेल नियमों के हिसाब से सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि उनका स्वास्थ्य प्रभावित न हो।

4 हफ्तों से परिवार से मुलाकात पर रोक

सबसे बड़ी चिंता यह है कि पिछले चार हफ्तों से इमरान खान को उनकी बहनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। जेल में बंद होने के बाद से उन्हें हफ्ते में एक बार मुलाकात की अनुमति थी, लेकिन अचानक से यह व्यवस्था रोक दी गई। परिवार का कहना है कि यह रोक राजनीतिक कारणों से लगाई गई है।

Imran Khan News: इमरान खान जिंदा हैं या नहीं? बहनों पर लाठीचार्ज के बाद अदीयाला जेल के बाहर भड़का विरोध, पढ़ें पूरी खबर

सूत्रों के मुताबिक, इमरान खान अपनी बहनों के माध्यम से अपने समर्थकों तक संदेश पहुंचाते थे और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की आलोचना करते रहते थे। माना जा रहा है कि इस संदेश को रोकने और इमरान खान की आवाज दबाने के लिए मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। अदालत के आदेश के बावजूद मुलाकात न कराने से सवाल और गहरे हो गए हैं।

स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

लगातार मुलाकात पर रोक और बैरक में लंबे समय से बंद रहने के कारण इमरान खान की सेहत पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। उनका परिवार बार-बार सरकार से मिलने की अनुमति देने की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

अब देखने वाली बात यह है कि क्या अदालत इस मामले में फिर से कड़ा रुख अपनाती है और सरकार पर मुलाकात की अनुमति देने का दबाव बढ़ाती है, या इमरान खान इसी तरह राजनीतिक अलगाव में जेल में रहेंगे।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment