News Delhi: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone टेक इंडस्ट्री में कई सालों से चर्चा में बना हुआ है। अब ताज़ा लीक ने पहली बार इसकी डिजाइन, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर बड़ी जानकारी सामने रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Fold को 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज़ के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जहां Android कंपनियों ने पिछले कुछ सालों में कई प्रयोग किए हैं, वहीं Apple एक ऐसा फोल्डेबल लाने पर काम कर रहा है जिसे वह अपनी “मजबूत और परफेक्ट” प्रोडक्ट लाइन का हिस्सा बनाना चाहता है।
24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा सबसे बड़ा अपग्रेड?
JP Morgan की नई रिपोर्ट बताती है कि iPhone Fold के इनर डिस्प्ले में 24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिलेगा। यह फीचर मौजूदा फोल्डेबल फोन की तुलना में बहुत बड़ा तकनीकी उन्नयन है, क्योंकि अधिकतर फोल्डेबल्स अभी भी 4MP या 8MP कैमरा का उपयोग करते हैं।
अगर Apple ने इस तकनीक की चुनौतियां जैसे कम रोशनी में खराब फोटो क्वालिटी, फोकस की समस्या हल कर ली हैं, तो यह दुनिया का पहला हाई-क्वालिटी अंडर-डिस्प्ले कैमरा वाला फोल्डेबल बन सकता है।
इतिहास की सबसे बड़ी iPhone बैटरी
प्रसिद्ध Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार iPhone Fold में हाई-डेंसिटी बैटरी सेल का इस्तेमाल होगा। लीक के मुताबिक बैटरी क्षमता 5000 mAh से 5800 mAh के बीच हो सकती है। यह Apple की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी, जो बड़े 7.8-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले को सपोर्ट करने में अहम भूमिका निभाएगी।
डिस्प्ले साइज और Touch ID की संभावित वापसी
लीक के अनुसार Apple iPhone Fold में दो स्क्रीन देगा:
- 7.8-इंच बड़ा फोल्डेबल मेन डिस्प्ले
- 5.5-इंच का बाहरी कवर डिस्प्ले
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फोल्डेबल में Touch ID की वापसी देखी जा सकती है। माना जा रहा है कि पतले और मजबूत कवर डिस्प्ले को सपोर्ट करने के लिए Apple यह कदम उठा सकता है।
चार कैमरों का पावरफुल सेटअप
iPhone Fold में मिलने वाला संभावित कैमरा सिस्टम:
- बाहरी स्क्रीन पर होल-पंच सेल्फी कैमरा
- अंदर 24MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा
- पीछे डुअल 48MP कैमरा सेटअप
Apple इसे प्रीमियम फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए तैयार कर रहा है।
कीमत इतिहास का सबसे महंगा iPhone?
MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार iPhone Fold की कीमत $2,000 से $2,500 (लगभग ₹1,70,000 से ₹2,10,000) के बीच हो सकती है।
इस कीमत पर यह Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone हो जाएगा। शुरुआत में कंपनी केवल अल्ट्रा-प्रेमियम मार्केट को ही टारगेट करेगी।
Tech News: अब भारत विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक, X ने लॉन्च किया नया फीचर
2026 में लॉन्च की सबसे अधिक संभावना
बढ़ती लीक और सप्लाई चेन रिपोर्ट्स यह संकेत दे रही हैं कि Apple का फोल्डेबल iPhone अपने अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि सितंबर 2026 में यह ग्रैंड लॉन्च हो सकता है। हालांकि Apple की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।














