मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Smriti Mandhana: स्मृति-पलाश का शादी में नया मोड़, वायरल चैट्स ने बढ़ाई हलचल

On: November 25, 2025 3:12 PM
Follow Us:
Smriti Mandhana and Palash Muchhal (Img: Google)
---Advertisement---

Mumbai: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और संगीतकार-डायरेक्टर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की शादी को लेकर चल रही तैयारियां अचानक विवादों के घेरे मेंगई हैं। 23 नवंबर को सांगली में होने वाला निजी विवाह समारोह पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने के कारण टाल दिया गया थापरिवार और टीम मैनेजमेंट ने कहा था कि शादी का अगला निर्णय पिता के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही लिया जाएगा

पलाश के निजी चैट्स वायरल

लेकिन शादी स्थगित होने की घोषणा के एक दिन बाद ही सोशल मीडिया पर एक नया मोड़गयारेडिट और इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल की एक महिला के साथ कथित निजी चैट्स वायरल होने लगीं, जिनमें फ्लर्टिंग जैसे संदेश दिखाई दे रहे हैंइन स्क्रीनशॉट्स में पलाश को लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, टूर प्रोग्राम और वर्सोवा बीच पर मुलाकात जैसे विषयों पर बातचीत करते दिखाया गया हैहालांकि इन चैट्स की सत्यता की पुष्टि किसी भी पक्ष ने नहीं की है

 

स्मृति ने डिलीट की पोस्ट

विवाद तब तेज़ हो गया जब स्मृति मंधाना ने अचानक इंस्टाग्राम से अपनी सगाई वाली पोस्ट और पलाश द्वारा डीवाई पाटिल स्टेडियम में किए गए फिल्मी स्टाइल प्रपोजल का वीडियो हटा दियाहालांकि उनकी पुरानी कुछ तस्वीरें अब भी मौजूद हैं, लेकिन सगाई से जुड़े पोस्ट हटाए जाने से फैंस के बीच नए सवाल उठने लगे हैं

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पलाश

सोशल मीडिया पर एक ओर लोग पलाश को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूज़र्स इस कठिन समय में दोनों परिवारों को अकेला छोड़ने की अपील कर रहे हैंएक यूज़र ने लिखा, शादी से पहले इस तरह का विवाद किसी के लिए भी मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।” इसी बीच, पलाश की बहन और प्रसिद्ध सिंगर पलक मुच्छल ने शादी टलने की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार फिलहाल सिर्फ पिता की स्वास्थ्य स्थिति पर ध्यान दे रहा हैस्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने भी यही बताया कि शादी स्थगित करने का निर्णय पूरी तरह मेडिकल इमरजेंसी के चलते लिया गया

अब तकतो स्मृति औरही पलाश ने वायरल चैट्स या विवाद पर कोई प्रतिक्रिया दी हैदोनों के करीबी सूत्र कहते हैं कि फिलहाल परिवार की सेहत ही प्राथमिकता है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Smriti Mandhana: स्मृति-पलाश का शादी में नया मोड़, वायरल चैट्स ने बढ़ाई हलचल”

Leave a Comment