मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

OnePlus 15 बनाम Realme GT 8 Pro: एक ही प्रोसेसर लेकिन फर्क चौंकाने वाला कौन सा फोन खरीदे?”

On: November 21, 2025 9:51 PM
Follow Us:
mobile
---Advertisement---

New Delhi: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस हफ्ते दो बड़े फ्लैगशिप ने धमाकेदार एंट्री की है—OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro। दोनों में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। तीसरा स्मार्टफोन, iQOO 15, 26 नवंबर को लॉन्च होगा, लेकिन फिलहाल मुकाबला OnePlus और Realme के बीच दिलचस्प बन चुका है।

दोनों फोन की शुरुआती कीमत ₹72,999 (12GB/256GB) है। लेकिन फीचर्स और अनुभव में दोनों की अलग रणनीति दिखती है। OnePlus 15 बैटरी, रिफ्रेश रेट और राउंडेड यूज़र एक्सपीरियंस पर जोर देता है, जबकि Realme GT 8 Pro अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले और 200MP टेलीफोटो कैमरे के साथ कैमरा-केंद्रित फ्लैगशिप के रूप में पेश हुआ है।

डिस्प्ले

OnePlus 15 में 6.78 इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Realme GT 8 Pro 6.79 इंच के 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। रिफ्रेश रेट की बात करें तो OnePlus 15 में 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है, वहीं Realme GT 8 Pro 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्प्ले ब्राइटनेस के मामले में Realme GT 8 Pro बड़ी बढ़त रखता है क्योंकि यह 7,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जबकि OnePlus 15 के लिए ब्राइटनेस का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 15 में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Realme GT 8 Pro में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, इसलिए चार्जिंग स्पीड लगभग समान रहती है।

Tech News: अब AI से होगी पल भार में TB की पहचान, जानें ये तकनीक कैसे बनेगा मरीजों के लिए वरदान

कैमरा

OnePlus 15 तीनों 50MP सेंसर के साथ संतुलित कैमरा सिस्टम देता है। Realme GT 8 Pro में 200MP टेलीफोटो लेंस इसे जूम और डिटेल कैप्चर के मामले में काफी आगे ले जाता है।

परफॉर्मेंस: दोनों में एक ही पावरफुल चिप

दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है, जो फिलहाल एंड्रॉइड दुनिया का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर माना जा रहा है। इसलिए परफॉर्मेंस में अंतर UI और थर्मल मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा, चिपसेट पर नहीं।

कीमत: दोनों की शुरुआती कीमत समान
  • OnePlus 15 (12GB/256GB): ₹72,999
  • Realme GT 8 Pro (12GB/256GB): ₹72,999

Realme फीचर्स के हिसाब से अधिक आक्रामक दिखता है, जबकि OnePlus ब्रांड वैल्यू, ऑप्टिमाइजेशन और कंसिस्टेंट प्रीमियम एक्सपीरियंस पर भरोसा करता है।

Tech News: OnePlus 15 हुआ लॉन्च, कैमरा और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड; जानें क्या है कीमत?

कौन बेहतर है?
  • गेमिंग और बैटरी चाहने वालों के लिए: OnePlus 15
  • कैमरा और ब्राइटनेस चाहने वालों के लिए: Realme GT 8 Pro
  • परफॉर्मेंस: दोनों समान लेवल पर
कीमत

यह मुकाबला इस हफ्ते स्मार्टफोन मार्केट का सबसे बड़ा हाईलाइट बन चुका है और iQOO 15 के लॉन्च के बाद यह रेस और दिलचस्प हो जाएगी।

Ismita Srivastava

इस्मिता श्रीवास्तव हिंदी पत्रकारिता में एक वर्षों का अनुभव रखती हैं। उन्होंने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। वर्तमान में वे Aaj Ka Aaina के लिए मनोरंजन और लाइफस्टाइल तथा अन्य विषयों पर तथ्यपूर्ण और रोचक लेख लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment