मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

US Venezuela Conflict: अमेरिका-वेनेजुएला टकराव चरम पर, ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत

On: November 16, 2025 10:58 AM
Follow Us:
Donald Trump (1)
---Advertisement---

साउथ अमेरिका के वेनेजुएला और अमेरिका के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्पष्ट संकेत दिया है कि वे सैन्य कार्रवाई का मन बना चुके हैं। वेनेजुएला पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका लगातार सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है और अब हालात एक बड़े टकराव की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

ट्रंप बोले – मन बना लिया है

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फैसला कर लिया है, लेकिन वो अभी इसे सार्वजनिक नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते ट्रंप को हाई लेवल अधिकारियों ने वेनेजुएला में संभावित सैन्य ऑपरेशन के विकल्पों पर विस्तृत जानकारी दी। इसमें एयरस्ट्राइक से लेकर मादुरो को हटाने तक के प्लान शामिल हैं।

ऑपरेशन ‘सदर्न स्पीयर’ के तहत सैनिक तैनात

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने पेंटागन के निर्देश पर ऑपरेशन “सदर्न स्पीयर” शुरू किया है। कैरेबियन में 15,000 से ज्यादा सैनिक, 12 से अधिक युद्धपोत, क्रूजर, डेस्ट्रॉयर और अटैक सबमरीन तैनात की गई हैं। दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS Gerald R Ford भी इस अभियान का हिस्सा है। यह तय संकेत है कि अमेरिका इस बार सिर्फ बयानबाजी नहीं कर रहा।

पाकिस्तान में बढ़ी आर्मी की पकड़, अब देश की कमान आसिम मुनीर के हाथों में

वेनेजुएला भी तैयार

तनाव बढ़ने के बाद वेनेजुएला ने भी अपनी सैन्य तैयारी तेज कर दी है। वेनेजुएला सरकार ने कहा है कि वह किसी भी हमले की स्थिति से निपटने के लिए हथियारों और सैनिकों की तैनाती कर रही है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इसे अपने देश की संप्रभुता पर हमला बताया है और अमेरिका को चेतावनी दी है।

क्यों बढ़ रहा है विवाद?

वेनेजुएला पर लंबे समय से अमेरिका प्रतिबंध लगा रहा है। ट्रंप प्रशासन चाहتا है कि मादुरो सत्ता छोड़ें, जबकि मादुरो अमेरिका पर शासन परिवर्तन की साजिश का आरोप लगाते हैं। अमेरिका मादुरो पर नशीली दवाओं की तस्करी और मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप भी लगाता है।

कुवैत में करियर का खुला नया दरवाज़ा, इस सेक्टर में मिल रहे हैं शानदार ऑफर

क्या हो सकता है आगे?

अगर ट्रंप सैन्य अभियान को मंजूरी देते हैं, तो यह लैटिन अमेरिका में दशकों में सबसे बड़ा अमेरिकी हस्तक्षेप साबित हो सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम क्षेत्र में बड़े भू-राजनीतिक संकट को जन्म दे सकता है क्योंकि वेनेजुएला को रूस, चीन और ईरान जैसे देशों का समर्थन मिला हुआ है।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “US Venezuela Conflict: अमेरिका-वेनेजुएला टकराव चरम पर, ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत”

Leave a Comment