New Delhi: Apple हमेशा अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने एक बार फिर लोगों को हैरान करते हुए iPhone के लिए एक लिमिटेड एडिशन लग्जरी एक्सेसरी “iPhone Pocket” लॉन्च कर दी है। इस पॉकेट की खासियत है इसका डिजाइन, फैब्रिक और कीमत, जो इसे आम मोबाइल कवर से कई गुना महंगा बनाती है
क्या है iPhone Pocket?
iPhone Pocket दरअसल एक 3D-निटेड क्रॉस-बॉडी कैरी पाउच है, जिसे जापानी फैशन लेबल Issey Miyake ने डिजाइन किया है। इसे आप कंधे पर, कलाई पर या हैंडबैग की तरह कैरी कर सकते हैं। यह न सिर्फ फोन बल्कि AirPods, कार्ड्स और छोटी एक्सेसरीज रखने के लिए भी बनाया गया है। Apple इसे “wearable pocket” कहता है यानी अब आपका iPhone सिर्फ जेब में नहीं, बल्कि फैशन का हिस्सा बन जाएगा।
iPhone Pocket की कीमत
iPhone Pocket दो वर्जन में आया है:
- Short Strap Version: $149.95 (लगभग ₹12,900)
- Long Strap Version: $229.95 (लगभग ₹20,300)
- रंगों की बात करें तो यह नींबू, मैंडरिन, बैंगनी, गुलाबी, मोर, नीलम, दालचीनी और काला जैसे आठ शेड्स में मिलेगा।
- लंबे स्ट्रैप वाला मॉडल केवल नीलम, दालचीनी और काले रंगों में ही उपलब्ध रहेगा।
डिजाइन की खासियत
- iPhone Pocket को 3D-knitted stretchable fabric से बनाया गया है, जो iPhone पर पूरी तरह फिट हो जाता है।
- इसका मटीरियल इतना फ्लेक्सिबल है कि बिना फोन निकाले भी आप स्क्रीन देख सकते हैं।
- सबसे खास बात इसे Issey Miyake Studio ने डिजाइन किया है, वही टीम जिसने Steve Jobs का आइकॉनिक ब्लैक टर्टलनेक बनाया था।
- इसलिए इसे सिर्फ एक कवर नहीं बल्कि एक लक्जरी फैशन स्टेटमेंट कहा जा रहा है।
कहां मिलेगा यह प्रीमियम iPhone Pocket?
- Apple ने साफ किया है कि यह Limited Edition प्रोडक्ट है।
- यह केवल चुनिंदा देशों जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जापान, चीन, सिंगापुर और साउथ कोरिया में ही उपलब्ध होगा।
- भारत में इसकी बिक्री की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Apple फैंस के लिए नया कलेक्टर्स आइटम
Apple प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक कलेक्टेबल पीस है। जो लोग iPhone को स्टाइल और लग्जरी के साथ कैरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक्सेसरी परफेक्ट मानी जा रही है।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा, “20 हजार का सॉक, अब तो iPhone को भी कपड़े पहनाने पड़ेंगे!”वहीं कई फैशन लवर्स ने इसे “Apple का सबसे क्रिएटिव एक्सेसरी लॉन्च” बताया।














