New Delhi: Vidya Wires का IPO आज से खुल गया है। सुबह जैसे ही मार्केट घंटी बजी, वैसे ही निवेशकों की नजर इसी इश्यू पर टिक गई। वजह साफ है ₹300 करोड़ का बड़ा ऑफर, कंपनी की पुरानी साख, और ऐसा बिज़नेस जो आने वाले सालों में तेजी से बढ़ने वाले सेक्टरों से जुड़ा है।
लेकिन सवाल वही क्या यह वाकई कमाई का बड़ा मौका है, या सिर्फ शोर ज्यादा है? पूरा मसला समझने के लिए खबर आखिर तक पढ़नी ही पड़ेगी।
सब्सक्रिप्शन शुरू, लेकिन निवेशकों की नजर लिस्टिंग वाले दिन पर
Vidya Wires IPO का सब्सक्रिप्शन आज से 5 दिसंबर तक चलेगा। इश्यू का प्राइस बैंड कंपनी ने ₹48 से ₹52 तय किया है।
रिटेल निवेशकों के लिए इसमें एंट्री का रास्ता भी आसान रखा गया है 288 शेयरों का एक लॉट, जिसकी कीमत ऊपरी बैंड पर ₹14,976 पड़ती है।
कंपनी ने बताया है कि शेयर अलॉटमेंट 8 दिसंबर को होगा और लिस्टिंग 10 दिसंबर को BSE और NSE दोनों पर। यानी अगले दस दिन मार्केट में इसी IPO पर सबसे ज्यादा चर्चा रहने वाली है।
Gold Price: दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज का ताजा रेट
कंपनी पैसा क्यों जुटा रही है? असली कहानी यहीं छिपी है
IPO की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कंपनी जुटाए पैसों का करेगी क्या। Vidya Wires ने तीन बड़े काम बताए हैं।
कंपनी सबसे पहले अपनी सब्सिडियरी ALCU में एक नया प्रोजेक्ट खड़ा करेगी।
दूसरा, कंपनी अपने कुछ बकाया कर्ज का प्रीपेमेंट या रीपेमेंट करेगी।
तीसरा, जो पैसा बचेगा उसे कॉर्पोरेट जरूरतों में लगाया जाएगा।
सरल भाषा में कहें तो कंपनी कर्ज कम करना चाहती है और नए प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती है, यानी बिज़नेस एक्सपेंशन का संकेत दे रही है।
Vidya Wires कौन है? और इसका बिज़नेस कैसा है?
Vidya Wires की कहानी कोई नई नहीं है। यह कंपनी 1981 में बनी थी और पिछले चार दशकों से वाइंडिंग और कंडक्टिविटी प्रोडक्ट्स बनाती रही है।
इसके तार, स्ट्रिप्स और कॉन्डक्टर्स का इस्तेमाल यहां होता है
- पावर ट्रांसमिशन
- इलेक्ट्रिक सिस्टम
- क्लीन एनर्जी इंडस्ट्री
- इलेक्ट्रिक व्हीकल्स
- रेलवे
- जनरल इंज़ीनियरिंग
इनमें कॉपर बसबार, PV रिबन, एल्युमीनियम स्ट्रिप्स और स्पेशलिटी वायर जैसे प्रोडक्ट भी शामिल हैं।
यानी कंपनी उन सेक्टरों में काम करती है जहाँ अगले 10 साल में बड़े स्तर पर ग्रोथ आने वाली है।
Bitcoin Crash Down: डॉलर के नीचे फिसला क्रिप्टो बाजार, इस वजह से निवेशकों में बढ़ा डर
निवेशक यह भी समझ लें IPO में मौका है, लेकिन रिस्क भी
मार्केट यह बात अच्छी तरह जानता है कि कॉपर और एल्युमीनियम जैसे रॉ मटीरियल की कीमतें ऊपर–नीचे होती रहती हैं। इन कीमतों में हल्का सा उतार–चढ़ाव कंपनी के मार्जिन पर बड़ा असर डाल सकता है।
दूसरी बात, इस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा भी कम नहीं है लेकिन कंपनी जिस पैटर्न में विस्तार करने की कोशिश कर रही है, वह निवेशकों के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है।
IPO आया है… पर समझकर ही कूदना
Vidya Wires का ऑफर बड़ा है। सेक्टर मजबूत है। कंपनी पुरानी है। लेकिन IPO सिर्फ भाव देखकर नहीं लिया जाता समझ देखकर लिया जाता है।
अगर आप निवेशक हैं और यह सोच रहे हैं कि ₹14,976 वाला लॉट लेना चाहिए या नहीं, तो आपके लिए अगले चार दिन बेहद अहम होने वाले हैं।














