मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Srinagar Blast: श्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण ब्लास्ट: 9 की मौत, 29 घायल; जानें कैसे हुआ हादसा

On: November 15, 2025 8:26 AM
Follow Us:
Srinagar Blast
---Advertisement---

Srinagar: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार देर रात नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हो चुके हैं। अचानक हुए विस्फोट से थाना परिसर की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह धमाका किसी आतंकी हमले का नतीजा नहीं, बल्कि तकनीकी विस्फोट था।

फॉरेंसिक टीम कर रही थी जांच

जानकारी के अनुसार, थाना परिसर में जब्त किया गया अमोनियम नाइट्रेट रखा था, जिसकी फॉरेंसिक टीम सैंपलिंग कर रही थी। इसी दौरान अचानक भारी विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि पुलिस स्टेशन के अंदर आग की लपटें उठती दिखाई दीं और कई पुलिसकर्मी मौके पर ही घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले से जुड़े संदिग्ध

नौगाम पुलिस स्टेशन उसी समय जांच का केंद्र था क्योंकि दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों से यहीं पूछताछ चल रही थी। धमाके के बाद शुरुआती तौर पर आतंकवादी हमले की आशंका जताई गई, लेकिन जांच में स्पष्ट हो गया कि विस्फोट उसी अमोनियम नाइट्रेट में हुआ, जिसे टेस्टिंग के लिए बाहर निकाला गया था।

Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर क्या बोले PM मोदी, आखिर क्या है अब तक की जांच में बड़ा अपडेट?

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ धमाका

धमाके की घटना पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें पुलिस स्टेशन के भीतर तेज रोशनी और आग की लपटें साफ दिखाई दीं। यह घटना एयरपोर्ट क्षेत्र के काफी करीब हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक की संयुक्त टीम विस्फोट के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

टेरर मॉड्यूल की जांच

यह पुलिस स्टेशन हाल ही में ध्वस्त किए गए जैश-ए-मोहम्मद के सफेदपोश टेरर मॉड्यूल की जांच का मुख्य केंद्र था। ऐसे में यहां मौजूद संवेदनशील सामग्री की जांच के दौरान सुरक्षा चूक या तकनीकी खराबी की संभावना भी जांच के दायरे में है। अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Delhi Blast: लाल किला धमाका केस में बड़ा एक्शन, NIA ने फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज पर मारा छापा

आतंकी हमले की आशंका से इनकार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने साफ कहा है कि यह आतंकवादी हमला नहीं है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, धमाका रासायनिक प्रतिक्रिया के चलते हुआ, लेकिन विस्तृत फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। यह हादसा सुरक्षा व्यवस्थाओं और विस्फोटक सामग्री हैंडलिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment