मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Bihar Politics: RJD में पारिवारिक बगावत, बहन रोहिणी को लेकर फूटा तेज प्रताप यादव का गुस्सा; जानिए क्या बोले

On: November 16, 2025 8:08 PM
Follow Us:
Rohini vs Tej Pratap
---Advertisement---

Patna: बिहार की राजनीती में RJD के भीतर पारिवारिक टकराव अब खुलकर मीडिया की सुर्खियों में आ चुका है। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने खुलकर पार्टी और परिवार के भीतर हो रही रस्साकशी को उजागर किया है। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पार्टी बिहार चुनावी हार और खेमेबाजी के आरोपों से जूझ रही है।

रोहिणी ने लगाए ये आरोप

रोहिणी आचार्य ने शनिवार रात एक के बाद एक पोस्ट कर कहा कि परिवार में उन्हें कमजोर किया जा रहा है। राजनीति से हटाने की कोशिश की गई। हार का ठीकरा मेरे सर पर फोड़ा गया।

मुझे अपमानित किया गया और मैं वे परिवार से दूरी पर विचार कर रही है उनके इन बयानों ने राजनीतिक हलचल मचा दी है।

तेज प्रताप ने किया बहन का खुलकर समर्थन

तेज प्रताप यादव ने भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि उन्होंने अपने अपमान को सह लिया, लेकिन रोहिणी के साथ जो हुआ वह असहनीय है। उन्होंने बिना नाम लिए तेजस्वी के करीबियों पर हमला बोलते हुए कहा कि “परिवार तोड़ने वाले चेहरों” ने माहौल बिगाड़ा है।

उनका कहना है कि जनता परिवार पर वार करने वालों को माफ नहीं करेगी।

कांग्रेस के वोट चोरी वाले बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार, जानें क्या बोले रक्षा मंत्री

मीटिंग में तकरार से शुरू हुआ विवाद

चुनावी समीक्षा बैठक में:

  • रोहिणी ने टिकट बंटवारे पर सवाल उठाए
  • चुनावी रणनीति की कमियां गिनाईं
  • संजय यादव की भूमिका पर आपत्ति जताई
  • कार्यकर्ताओं की नाराजगी मु काद्दा उठाया

तेजस्वी और रोहिणी के बीच लहजा तीखा हुआ और बैठक तनावपूर्ण हो गई। उसी घटना के बाद यह विवाद सार्वजनिक रूप से सामने आया।

टूटने लगी है पार्टी?

तेज प्रताप के बयान के बाद राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि RJD में दो धड़े उभर आए हैं:

  1. तेजस्वी कैंप
  2. रोहिणी-तेज प्रताप कैंप

यह स्थिति RJD के लिए गंभीर संकट बन सकती है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी को मजबूत विपक्ष की भूमिका में होना चाहिए।

Bihar Elections 2025: अडानी का नाम क्यों छाया रहा और जीत के बाद कैसे बढ़ी नेटवर्थ?

विवाद की जड़ क्या है?

सूत्रों के अनुसार यह तनाव पिछले डेढ़ साल से बढ़ रहा था। कारणों में शामिल हैं:

  • रोहिणी पर राजनीति छोड़ने का दबाव
  • टिकट वितरण में अनदेखी
  • सारण से चुनाव लड़ने में बाधा
  • पार्टी के एक एमएलसी और संजय यादव से टकराव
  • चुनाव अभियान में उन्हें सीमित
  • अब जब रोहिणी ने खुलकर बोलना शुरू किया है, तो पार्टी के भीतर का तनासहयोगव सतह पर आ गया है।

Jabed Khan Shekh

जाबेद खान शेख सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग और SEO में सात वर्षों का मजबूत अनुभव रखते हैं। वे कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में काम कर चुके हैं और कई वेबसाइटों की Google रैंकिंग सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। टेक और डिजिटल ट्रेंड्स की अच्छी समझ के साथ उन्होंने Aaj Ka Aaina की स्थापना की, जहां वे तथ्य आधारित और रोचक लेख लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Bihar Politics: RJD में पारिवारिक बगावत, बहन रोहिणी को लेकर फूटा तेज प्रताप यादव का गुस्सा; जानिए क्या बोले”

Leave a Comment