New Delhi: उत्तर प्रदेश में ठंड और वायु प्रदूषण दोनों की मार झेल रहे लोगों। दिसंबर की शुरुआत से ही प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और अब दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। खासतौर पर नोएडा और गाजियाबाद में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही गई है, जिससे वहां के लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
दिल्ली-NCR से सटे इन जिलों में स्मॉग, धुंध और ठिठुरन के कारण हवा बेहद खतरनाक हो गई है। AQI की श्रेणी को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद का लोनी सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र बन गया है।
जानें कितना है लोनी का AQI
CPCB की रिपोर्ट के अनुसार 10 दिसंबर 2025 की सुबह 6 बजे लोनी में AQI का स्तर 320 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। यह स्थिति सांस संबंधी बीमारियों, अस्थमा, हृदय रोग और आंखों में जलन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकती है।
इसके अलावा गाजियाबाद के अन्य इलाकों में भी सांस लेना आसान नहीं है। इस समय संजय नगर का AQI 236, इंदिरापुरम का AQI 257 है। इन इलाकों में सुबह के समय धुंध और धुएं का मिश्रण लोगों को देखने को मिल रहा है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार का AQI
नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी प्रदूषण की गिरफ्त में हैं। इस समय नोएडा सेक्टर-125 का AQI 298, नोएडा सेक्टर-116 का AQI 295 और नोएडा सेक्टर-62 का AQI 238 है हालांकि वहीं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में हल्की राहत देखने को मिली जहां AQI 193 दर्ज हुआ, लेकिन नॉलेज पार्क-5 का AQI 285 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है।
डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों में खांसी, गले में जलन, आंखों में खुजली और सांस फूलने जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। अस्पतालों में श्वास रोगियों की संख्या बढ़ चुकी है।
लखनऊ की हवा भी खराब
राजधानी लखनऊ भी प्रदूषण से अछूती नहीं है। ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट ने राजधानी की हवा को भी खराब कर दिया है। लखनऊ के लालबाग का AQI 268 है
शहर के अन्य इलाकों में AQI औसत 150–160 के बीच रहा, जो सामान्य से अधिक है।
क्यों बढ़ रहा है प्रदूषण?
विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड में हवा धीमी चलती है, वाहन उत्सर्जन बढ़ जाता है, कोहरे और स्मॉग का मिश्रण हवा को और खराब करता है, निर्माण कार्य और सड़क धूल इसका बड़ा कारण हैं।
लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
- सुबह और रात में बाहर जाने से बचें
- N95 मास्क का उपयोग करें
- घर में एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें
- पानी अधिक पिएं
- श्वास रोगियों को दवाएं समय से लेनी चाहिए













