New Delhi: दिसंबर सिर्फ ठंड का महीना नहीं होता बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में इसे ऑफर्स का महीना कहा जाता है। वजह साफ है। कंपनियां साल ख़त्म होने से पहले अपनी सेल बढ़ाना चाहती हैं और स्टॉक खाली करवाना भी। यही वजह है कि इस बार Tata Motors और Maruti Suzuki ने इतना बड़ा ऑफर लॉन्च किया है कि कार खरीदने वालों के लिए ये महीना सीधा फायदा दे सकता है। सिर्फ बातों में नहीं बल्कि कई मॉडल्स पर लाखों तक की छूट मिल रही है।
Tata Harrier और Safari: सबसे बड़ा ऑफर
Tata की Harrier और Safari इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट वाली कारों में शामिल हैं। कंपनी 2025 मॉडल पर लगभग 75 हजार रुपये का फायदा दे रही है। वहीं अगर कोई पुराना स्टॉक लेता है तो डिस्काउंट एक लाख रुपये तक पहुंच रहा है। Harrier की कीमत 14 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल में 25.24 लाख तक जाती है। Safari की कीमत 14.66 लाख से शुरू होकर 25.96 लाख रुपये तक जाती है। SUV सेगमेंट में ये ऑफर उन लोगों के लिए बड़ा मौका बन सकता है जो पहले बजट के कारण रुक गए थे।
Altroz और Punch: मिडल सेगमेंट में फायदा
Altroz के मौजूदा मॉडल पर लगभग 25 हजार रुपये की छूट मिल रही है। वहीं अगर प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की बात करें तो डिस्काउंट सीधे 85 हजार रुपये तक पहुंच जाता है। Punch भी ऑफर लिस्ट में कम नहीं है। इसका पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट 40 हजार तक की छूट में मिल रहा है जबकि पुराने स्टॉक पर ये छूट 75 हजार रुपये तक चली जाती है। ये दोनों मॉडल ऐसे हैं जिन्हें फैमिली सेगमेंट में “वैल्यू फॉर मनी” माना जाता है और डिस्काउंट इन्हें और आकर्षक बनाता है।
Tiago और Tigor: बजट कारों में बड़ा फायदा
Tiago और Tigor उन ग्राहकों के लिए हैं जो पहली बार नई कार खरीद रहे हैं या EMI फ्रेंडली बजट वाली कार चाहते हैं। इनके 2024 मॉडल पर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट चल रहा है। नए 2025 मॉडल पर भी फायदा है लेकिन थोड़ा कम यानी 35 हजार रुपये। पहली बार कार लेने वाले कई ग्राहक ऐसे ऑफर्स देखते ही बुकिंग कर देते हैं और इस महीने ये ट्रेंड साफ दिखाई दे रहा है।
Maruti Invicto: सबसे बड़ा झटका लेकिन पॉजिटिव वाला
Maruti अपनी Invicto MPV पर पूरे 2.15 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। 25 लाख के आसपास की इस MPV पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिलना कम देखने को मिलता है। यही वजह है कि डीलरशिप ने बताया है कि बुकिंग में अचानक तेजी देखी गई है।
Maruti Fronx: यूथ की कार और उस पर ऑफर
Fronx Turbo वेरिएंट इस महीने 88 हजार रुपये तक के ऑफर के साथ मिल रहा है। इसके अलावा पेट्रोल मॉडल और CNG पर भी छूट चल रही है। कंपनी चाहती है कि यह मॉडल Nexon और Venue जैसे सेगमेंट में अपनी जगह पक्की करे और ऐसे ऑफर्स इस स्ट्रैटेजी का हिस्सा हैं।














