मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Ranveer Singh Apology: कांतारा विवाद पर रणवीर सिंह ने मांगी माफी, बोले- मैं सिर्फ ऋषभ शेट्टी…

On: December 2, 2025 4:49 PM
Follow Us:
Ranveer Singh apologized
---Advertisement---

Mumbai: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2025) की क्लोज़िंग सेरेमनी में अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) द्वारा किए गए एक एक्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। समारोह के दौरान रणवीर ने अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक प्रसिद्ध सीन की नकल करते हुए उनकी सराहना की। लेकिन उनकी इस मिमिक्री और सीन के संदर्भ में कही गई बातों को धार्मिक आस्था से जोड़कर आलोचना शुरू हो गई।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर के खिलाफ माहौल बन गया और उन पर चामुंडा देवी, जिन्हें कोटिटुलु समुदाय पूजता है, उनका मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया। कई यूज़र्स ने उन्हें धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए कठघरे में खड़ा कर दिया।

रणवीर सिंह ने मांगी माफी

विवाद बढ़ता देख मंगलवार को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने लिखा, मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस को हाइलाइट करना था। जिस तरह उन्होंने उस भावनात्मक और कठिन सीन को किया, उसमें कितनी मेहनत लगती है, यह एक कलाकार के रूप में मैं समझता हूं। मैंने हमेशा देश की हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का सम्मान किया है। अगर मेरे शब्दों या अभिनय से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।”

Zootopia 2 Box Office: दूसरे दिन उछली कमाई, श्रद्धा कपूर की आवाज ने बढ़ाई फिल्म की डिमांड, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

उनकी इस सफाई के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ ने इसे सराहनीय कदम बताया, जबकि कई लोग अभी भी उन्हें निशाने पर ले रहे हैं।

क्या था पूरा विवाद?

IFFI के मंच पर रणवीर ने कांतारा 2 (जिसे कई लोग कांतारा चैप्टर 1 भी कहते हैं) के उस सीन को रीक्रिएट किया जिसमें अभिनेता ऋषभ शेट्टी के भीतर चामुंडा देवी का आविर्भाव दिखाया गया है। रणवीर ने इसे वर्णित करते हुए कथित तौर पर “फीमेल घोस्ट” यानी “महिला भूत” कहा।

यही शब्द विवाद की जड़ बन गया। लोगों ने इसे देवी का अपमान माना और वीडियो वायरल होने के बाद रणवीर को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Gustakh Ishq का OTT रिलीज़ तय, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

हिंदू जनजागृति समिति ने दर्ज की शिकायत

हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने रणवीर सिंह के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने चामुंडा देवी का अपमान किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन ने रणवीर से सार्वजनिक माफी की भी मांग की, जिसके बाद अभिनेता ने तुरंत सफाई और माफी जारी की।

रिलीज से पहले विवादों में रणवीर

रणवीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही उनका नाम एक बड़े विवाद में आ गया, जिससे फिल्म प्रमोशन पर भी असर पड़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment