मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Bihar News: चुनाव हारते ही तेजू भैया का बदला पूरा अंदाज फार्महाउस पर जो किया, देखकर लोग बोले “ये तो दिल जीत लिया!”

On: November 30, 2025 12:24 PM
Follow Us:
Tej Pratap Yadav cooking litti chokha at farmhouse viral video
---Advertisement---

Patna: बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले तेज प्रताप यादव फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह चुनावी भाषण या राजनीतिक बयान नहीं बल्कि उनका देसी अंदाज है। चुनाव हारने के बाद जहां नेता कुछ समय तक शांत रहते हैं, वहीं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना है।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वे दूध फैक्ट्री का रिव्यू करते दिखे थे। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर फिर तहलका मचा दिया है। इस बार वे अपने फार्महाउस पर बैठे हुए लिट्टी-चोखा बनाते नजर आए वो भी ठेठ देसी अंदाज में।

चुनाव हारने के बाद व्लॉगर मोड में तेजू भैया

हार के बाद राजनीतिक मंचों से दूरी बनाकर तेज प्रताप अब पूरा समय सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। कैमरा, माइक, ट्राइपॉड और गांव की मिट्टी इन सबके साथ उनका नया व्लॉगर वाला लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

इसी बीच सामने आया उनका नया वीडियो जिसने इंटरनेट को एक बार फिर हिला दिया।

Bihar Politics: RJD में परिवार बनाम संगठन, जंग से पार्टी पर मंडरा रहा खतरा; जानें क्या है वजह | Inside Story

फार्महाउस पर देसी अंदाज उपले जलाकर बनी लिट्टी

वीडियो में तेज प्रताप जमीन पर बैठे दिखाई देते हैं।

सामने चूल्हे की तरह व्यवस्था की गई है और गोबर के उपलों की आँच में लिट्टी सेकी जा रही है।

तेज प्रत्याप हँसते हुए कहते हैं

“असली बिहारी स्वाद ऐसे ही निकलता है।”

इसके बाद वे गरमा-गर्म लिट्टी निकालते हैं, चोखा मिलाते हैं और बड़े शौक से खाते दिखाई देते हैं।

पूरा वीडियो प्राकृतिक, सरल और देसी माहौल में फिल्माया गया है जो दर्शकों को तुरंत कनेक्ट कर देता है।

सोशल मीडिया का रिएक्शन ‘ये बंदा हारकर भी जीत रहा है!’

वीडियो को Instagram अकाउंट @ty_vlog_ द्वारा शेयर किया गया है।

इसके वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रियाएँ आईं।

कुछ टॉप कमेंट:

“चुनाव हारकर भी ये बंदा दिल जीत रहा है।”

“राजनीति छोड़कर फुल-टाइम YouTube कर लो, मज़ा आ रहा है।”

“पूरा देसी एंटरटेनमेंट… असली बिहारी टच!”

हालाँकि कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया।

लेकिन वीडियो की वायरल स्पीड बताती है कि लोगों को तेज प्रताप का देहाती अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Bihar Politics: RJD में पारिवारिक बगावत, बहन रोहिणी को लेकर फूटा तेज प्रताप यादव का गुस्सा; जानिए क्या बोले

Jabed Khan Shekh

जाबेद खान शेख सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग और SEO में सात वर्षों का मजबूत अनुभव रखते हैं। वे कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में काम कर चुके हैं और कई वेबसाइटों की Google रैंकिंग सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। टेक और डिजिटल ट्रेंड्स की अच्छी समझ के साथ उन्होंने Aaj Ka Aaina की स्थापना की, जहां वे तथ्य आधारित और रोचक लेख लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment