Mumbai: बिग बॉस 19 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और ग्रैंड फिनाले में सिर्फ एक हफ्ता बाकी है। ऐसे में शो का हर एपिसोड ड्रामा, खुलासों और बड़े फैसलों से भरा हुआ है। शनिवार को वीकेंड का वार का आखिरी एपिसोड प्रसारित होगा, जिसमें दर्शकों को सुपरस्टार सलमान खान की कड़ी फटकार और एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन देखने को मिल सकता है। वहीं इस बार एपिसोड को खास बनाने के लिए माधुरी दीक्षित, माही विज, पार्थ समथान, ऋषिता कोठारी और आशीष चंचलानी जैसे सितारे घर में एंट्री करेंगे।
लेकिन इन सभी रंगारंग पलों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है अशनूर कौर और तान्या मित्तल का विवाद, जिसने शो का माहौल गरमा दिया है। मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में सलमान खान अशनूर को फिजिकल हिटिंग के मामले में कड़ी फटकार लगाते नजर आते हैं। प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या तान्या को चोट पहुंचाने पर अशनूर को घर से बेघर कर दिया जाएगा।
View this post on Instagram
सलमान खान ने सुनाई सख्त खरी-खोटी
जारी प्रोमो में सलमान खान अशनूर को डांटते हुए साफ कहते हैं कि बिग बॉस के घर में किसी पर हाथ उठाना या चोट पहुंचाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सलमान बताते हैं कि अशनूर का गुस्सा और आक्रोश इतना ज्यादा था कि उन्होंने लकड़ी के तख्ते को घुमाते समय तान्या के कंधे पर जोर से मार दिया और ये गलती नहीं बल्कि जाना-बूझा एक्शन लग रहा था। इस दौरान अशनूर माफी मांगने की कोशिश करती दिखती हैं, लेकिन सलमान उनकी सफाई काटते हुए कहते हैं, “ये लग गई, लग गई क्या?”
Kiara–Sidharth ने बेटी के नाम पर से उठाया पर्दा, जानें क्या है Royal नाम का मतलब
टास्क के दौरान भड़की थी अशनूर
दरअसल, टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान अशनूर कौर अपने कंधों पर पानी से लटका हुआ लकड़ी का तख्ता बैलेंस कर रही थीं। तभी तान्या मित्तल ने उनका टास्क खराब करने के इरादे से बाऊट का पानी गिरा दिया। जैसे ही अशनूर टास्क छोड़कर तख्ता हटाने लगीं, वह सीधे तान्या के कंधे पर जाकर लगा और उन्हें चोट पहुंची। तान्या ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन घरवाले इसे हल्के में लेते दिखे। इसके बाद जब दोनों आमने-सामने आईं, तो अशनूर ने फिर बहस कर माहौल बिगाड़ दिया।
Tere Ishq Mein Review: जुनूनी प्यार और ऊंचा ड्रामा, जानिए क्या है Toxic Love story की कहानी
क्या अशनूर होंगी घर से बाहर?
प्रोमो के क्लिफहैंगर एंड ने दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ दिए हैं। क्या बिग बॉस नियमों का हवाला देते हुए अशनूर को शो से बेघर कर देंगे? या फिर उन्हें आखिरी मौका दिया जाएगा? यह शनिवार के एपिसोड में साफ होगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर #AshnoorElimination और #TanyaMittal ट्रेंड कर रहे हैं, और दर्शक इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।














