Mumbai: बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा कपल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, अपनी निजी जिंदगी की एक खूबसूरत खुशी फैंस के साथ साझा करते हुए फिर सुर्खियों में आ गया है। लंबे समय से फैंस उनकी बेटी की पहली झलक और उसके नाम को जानने के लिए बेचैन थे। अब कपल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस इंतजार को खत्म कर दिया है, जिसने फैंस के दिलों में खुशी और सुकून दोनों भर दिए।
पहली झलक: ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो ने जीता दिल
कियारा ने एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें वो और सिद्धार्थ अपनी नन्ही बेटी के छोटे पैरों को हाथों में थामे नजर आ रहे हैं। फोटो देखते ही फैंस भावुक हो गए, लेकिन असली सरप्राइज उस नाम का था जिसे कपल ने पहली बार सार्वजनिक किया।
View this post on Instagram
क्या नाम रखा बेटी का?
कियारा ने कैप्शन में लिखा, “हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों तक… हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी,” और इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम Saraayah Malhotra बताया। नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जहां फैंस ने इसे “Royal”, “Classy” और “Unique” बताते हुए कपल की पसंद की जमकर तारीफ की।
Mastiii 4 ने Box Office पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर ही किया बड़ा कमाल; जानें कैसे
क्या है इस खूबसूरत नाम का अर्थ?
बहुत कम लोग जानते हैं कि Saraayah Hebrew origin का नाम है और इसका अर्थ बेहद गहरा और शक्तिशाली है। इस नाम का मतलब Princess (राजकुमारी) और Soldier of the Lord (भगवान की योद्धा) होता है, जो पवित्रता, शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। यह नाम बेहद दुर्लभ है और दुनिया में बहुत कम बच्चों को दिया जाता है, इसलिए इसकी खासियत और Royal भावना फैंस को तुरंत आकर्षित कर गई।
कब हुआ था बेटी का जन्म?
कियारा आडवाणी ने 16 जुलाई 2025 को बेटी को जन्म दिया था। उसी दिन सिद्धार्थ ने पिता बनने की खुशी फैंस के साथ साझा की थी। जन्म के बाद कपल ने अपनी बेटी को मीडिया की नजरों से दूर रखा और अब महीनों बाद उसके नाम का खुलासा किया है।
सोशल मीडिया पर फैंस की शानदार प्रतिक्रिया
नाम सामने आते ही हजारों कमेंट और बधाइयाँ आने लगीं।
कुछ लोकप्रिय रिएक्शंस:
- “ऐसा नाम पहले कभी नहीं सुना—Royal vibes!”
- “Kiara की princess का नाम भी princess वाला!”
- “इतना classy और meaningful नाम, perfect choice!”
- फैंस और सेलेब्स दोनों ने कपल की पसंद की खूब तारीफ की।
कियारा का वर्कफ्रंट और नई जिंदगी
कियारा पिछली बार War 2 में नजर आई थीं। मां बनने के बाद वह फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रही हैं। दीवाली 2025 पर शेयर की गई उनकी तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया था उनका ग्लो और फिटनेस देखकर सभी दंग रह गए।















1 thought on “Kiara–Sidharth ने बेटी के नाम पर से उठाया पर्दा, जानें क्या है Royal नाम का मतलब”