मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Railway Recruitment 2025: रेलवे ने इन पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

On: November 27, 2025 9:32 PM
Follow Us:
Railway
---Advertisement---

New Delhi: भारतीय रेलवे जल्द ही जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद करने वाला है। उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द आवेदन कर लें। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,569 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

30 नवंबर 2025 तक करें आवेदन

आवेदन विंडो 31 अक्टूबर 2025 से जारी है और 30 नवंबर 2025 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में किसी भी प्रकार का सुधार या बदलाव 3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक किया जा सकता है। वहीं स्क्राइब उम्मीदवारों को अपने विवरण 13 से 17 दिसंबर तक प्रदान करने होंगे।

रेलवे ने नोटिफिकेशन में कहा है कि CBT परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा की तिथियां समय-समय पर संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी की जाएंगी।

वेतनमान और आयु सीमा

यह लेवल-6 की वैकेंसी है, जिसमें शुरुआती वेतन 35,400 रुपये प्रति माह है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है।

परीक्षा शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग: 500 रुपये (CBT में उपस्थित होने पर 400 रुपये वापस)
  • अन्य सभी श्रेणियां: 250 रुपये (पूरी तरह रिफंडेबल)

ईशा गुप्ता की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, हर लुक में ढाती हैं कहर

चयन प्रक्रिया की चरणबद्ध विवरण

भारतीय रेलवे इस भर्ती के लिए चार चरणों में चयन प्रक्रिया का आयोजन करेगा:

  • CBT-I (पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
  • CBT-II (दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)

सभी चरणों में योग्य उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयनित किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन? (Steps to Apply)
  • भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में जाएं और JE, DMS और CMA पदों के लिए जारी अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट कर आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

HBD Harivansh Rai Bachchan: हरिवंश राय बच्चन की पंजाब की प्रेम कहानी, जानकर अमिताभ भी हुए इमोशनल

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना न भूलें। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार आवेदन करें।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment