New Delhi: कौन बनेगा करोड़पति के 31 अक्टूबर के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने एक बेहद खास और इमोशनल कहानी साझा की। इस दौरान पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ भी शो में शामिल हुए थे, और गीत-संगीत के बीच अमिताभ ने अपने पिता Harivansh Rai Bachchan और मां तेजी बच्चन की प्रेम कहानी का खुलासा किया।
पहली मुलाकात और रोमांटिक पल
अमिताभ ने बताया कि उनका आधा परिवार पंजाबी है और वे सोढ़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक दिन उनके पिता हरिवंश राय बच्चन अपने खास मित्र के घर कविताएं सुना रहे थे। उसी दौरान उस परिवार ने सुझाव दिया कि तेजी को भी बुलाया जाए। यह वही क्षण था जब हरिवंश राय ने तेजी के आने का इंतजार बड़ी बारीकी से किया।
तेजी के आने के बाद, बाबू जी ने अपनी इमोशनल कविता पढ़ी “क्या करूं संवेदना लेकर तुम्हारी”। इस कविता को सुनकर तेजी की आंखों में आंसू आ गए। हरिवंश राय भी भावुक हो उठे और दोनों ने लिपटकर खूब रोए। यह पल वहां मौजूद दोस्तों को भी इमोशनल कर गया। उनकी भावनाओं को देखकर तुरंत शादी की सलाह दी गई और मालाएं भी पहनाई गईं।
Imran Khan News: न बहनों से मुलाकात, न कोई खबर; आखिर कहां हैं इमरान खान?
एक नजर में तय हुई शादी
अमिताभ ने बताया कि उसी समय हरिवंश राय बच्चन ने तय कर लिया कि वे तेजी से शादी करेंगे। तेजी ने भी तुरंत सहमति दे दी। इसके बाद दोनों ने जल्दी ही शादी कर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया। इस पूरी घटना को हरिवंश राय बच्चन ने अपनी किताब में विस्तार से लिखा है।
पंजाब से गहरा रिश्ता
अमिताभ ने इस अवसर पर पंजाब से अपने गहरे रिश्ते का भी जिक्र किया। शो में पंजाब बाढ़ के पीड़ित भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनका आधा परिवार पंजाबी है और उनके जीवन में यह संस्कृति हमेशा महत्वपूर्ण रही है।
ईशा गुप्ता की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, हर लुक में ढाती हैं कहर
कितनी प्रेरणादायक है यह कहानी
यह कहानी सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि यह परिवार, संस्कार और प्रेम का अद्भुत उदाहरण है। अमिताभ ने इस किस्से को साझा कर दर्शकों को इमोशनल कर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे छोटी-सी मुलाकात, एक इमोशनल कविता और दिल से लिया गया फैसला, जीवनभर के लिए प्यार की नींव बन गया।









1 thought on “HBD Harivansh Rai Bachchan: हरिवंश राय बच्चन की पंजाब की प्रेम कहानी, जानकर अमिताभ भी हुए इमोशनल”