Mumbai: Indian Idol Season 16 का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार ‘यादों की प्लेलिस्ट’ स्पेशल थीम के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर शो की गेस्ट बनीं। उनके सामने कंटेस्टेंट बनश्री बिस्वास ने 90 के दशक के सुपरहिट रोमांटिक गाने ‘आए हो मेरी ज़िंदगी में’ को इतनी खूबसूरती से गाया कि करिश्मा खुद को संभाल नहीं सकीं और उनकी आंखें नम हो गईं।
यह गाना, जो आज भी 90’s की सबसे यादगार मेलोडीज़ में गिना जाता है, करिश्मा कपूर के करियर और निजी भावनाओं से गहराई से जुड़ा रहा है। बनश्री की परफॉर्मेंस ने उसी जादू को फिर से जगा दिया।
“यह गाना मेरे दिल के सबसे करीब है”—करिश्मा कपूर
परफॉर्मेंस के बाद करिश्मा कपूर ने कहा, “यह मेरे सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। हर बार इसे सुनते ही दिल और रूह तक असर होता है। जब मैंने इसे 19 साल की उम्र में फिल्माया था, वह मेरे करियर का बहुत अहम दौर था।”
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा, “यह गाना हर लड़की को प्यार, भावनाओं और पवित्रता की याद दिलाता है। बनश्री ने इसे आज जिस एहसास के साथ गाया, उसने मेरी बहुत सी पुरानी यादें ताजा कर दीं।”
Bollywood News: राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, बेटी के जन्म पर फैन्स ने दी ढेरों शुभकामनाएं
90’s के खजाने को खोलने जैसा—करिश्मा
करिश्मा ने इंडियन आइडल के मंच की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का उत्साह और ऊर्जा उन्हें हमेशा खींच लाते हैं। उन्होंने कहा, “‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम तो जैसे 90’s के म्यूजिक ट्रेजर बॉक्स को खोलने जैसा है। उस दौर के गानों ने एक पूरी पीढ़ी को आकार दिया है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। इन युवा सिंगर्स की आवाज़ में उन मेलोडीज़ को फिर से सुनना जादुई अनुभव है।”
जजों और दर्शकों ने सराहा बनश्री की परफॉर्मेंस
बनश्री बिस्वास ने न सिर्फ गाने के भावों को बखूबी पकड़ा, बल्कि उनकी आवाज़ ने करिश्मा के दौर और आज की पीढ़ी के बीच एक खूबसूरत सेतु बना दिया।
जजों ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यह इस सीजन की सबसे भावुक और असरदार परफॉर्मेंसेज़ में से एक थी।
फेलो कंटेस्टेंट्स और स्टूडियो ऑडियंस ने तालियों के साथ इस पल को सेलिब्रेट किया। यह एपिसोड निश्चित रूप से दर्शकों के लिए यादगार रहेगा और शो के इस सीजन की हाइलाइट बन सकता है।
एक ऐसा पल जो इतिहास में दर्ज होगा
Indian Idol 16 का यह भावुक और नॉस्टेल्जिक मोमेंट उन एपिसोड्स में शामिल होने वाला है, जिनकी चर्चा लंबे समय तक होगी। करिश्मा कपूर और बनश्री के बीच इस संगीतभरी भावनात्मक कनेक्शन ने यह साबित कर दिया कि अच्छे गाने पीढ़ियों को जोड़ देते हैं।














