मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Harman Sidhu Death: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, सड़क हादसे में खत्म हुआ सफर; जानें कैसे हुआ हादसा?

On: November 22, 2025 7:53 PM
Follow Us:
Punjabi singer Harman Sidhu dies in road accident at age 37
---Advertisement---

New Delhi: पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री से शनिवार (22 नवंबर 2025) को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। ‘पेपर या प्यार’ और ‘बेबे बापू’ जैसे हिट गानों से घर-घर में पहचान बनाने वाले Harman Sidhu अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 37 साल की उम्र में एक सड़क हादसे ने इस उभरते हुए सितारे की जिंदगी छीन ली।

PTC और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमन शनिवार दोपहर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मानसा–पटियाला रोड पर उनकी कार एक ट्रक से भीषण रूप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह खबर सामने आते ही पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस, कलाकार और म्यूजिक डायरेक्टर्स सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

हादसा कैसे हुआ?

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हरमन सिद्धू किसी काम से बाहर गए थे और वापस अपने गांव खियाला (जिला मानसा) लौट रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया दरवाज़े और बोनट दूर तक उड़ गए कार देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

रिपोर्ट्स के अनुसार, हरमन सिद्धू अपने पीछे पत्नी एक छोटी बेटी को छोड़ गए हैं। इससे बड़ा दुख यह है कि उनके पिता का निधन डेढ़ साल पहले ही हुआ था। अब घर में एक और बड़ा सदमा छा गया है। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कौन थे हरमन सिद्धू?

हरमन सिद्धू पंजाब के मानसा जिले से ताल्लुक रखते थे और पिछले कुछ सालों में अपनी आवाज से फैंस के दिलों में जगह बना चुके थे।

उनके लोकप्रिय ट्रैक:

  • पेपर या प्यार
  • बेबे बापू
  • बाबबर शेर
  • मुल्तान vs रशिया
  • कोई चक्कर नहीं

उनके गानों को सोशल मीडिया और YouTube पर करोड़ों बार सुना गया।

‘Homebound’ की ओटीटी रिलीज़ तय, जानें कब और कहां देख सकते है ये फिल्म

उनके सोशल मीडिया आंकड़े:

  • Instagram: 3,742 फॉलोअर्स
  • Facebook: 18,000 फॉलोअर्स
  • YouTube Subscribers: 13.1K

उन्हें Punjabi Music का उभरता हुआ Rising Star माना जाता था।

सोशल मीडिया पर उमड़ा फैंस का प्यार

हरमन सिद्धू की मौत की खबर ने फैंस को झकझोर दिया है। कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (Twitter) पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा “Rest in Peace मेरे फेवरेट सिंगर… तीन दिन पहले ही आपका गाना सुना था।” “पंजाब में क्या हो रहा है? हमने कुछ महीनों में बहुत से टैलेंट खो दिए।” “हमारे पंजाबी सिंगर्स को किसकी नजर लग गई है।” सिंगर्स और म्यूजिक प्रोड्यूसर्स ने भी दुख जताते हुए लिखा “पंजाबी इंडस्ट्री ने एक और हीरा खो दिया।”

Bollywood News: क्यों Rakul Preet Singh, Ajay Devgn से ‘दोस्ती’ नहीं कर सकतीं? एक लाइन ने सबको चौंका दिया

हरमन सिद्धू का यूं अचानक चला जाना पंजाबी म्यूज़िक जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। युवा उम्र में मिली सफलता और उनकी मधुर आवाज ने उन्हें फैंस के दिलों में हमेशा के लिए जगह दे दी। हादसे की खबर ने सभी को गहरा आघात पहुंचाया है। उनकी मौजूदगी भले खत्म हो गई हो, लेकिन उनका संगीत हमेशा उन्हें याद दिलाता रहेगा।

Jabed Khan Shekh

जाबेद खान शेख सोशल मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग और SEO में सात वर्षों का मजबूत अनुभव रखते हैं। वे कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में काम कर चुके हैं और कई वेबसाइटों की Google रैंकिंग सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। टेक और डिजिटल ट्रेंड्स की अच्छी समझ के साथ उन्होंने Aaj Ka Aaina की स्थापना की, जहां वे तथ्य आधारित और रोचक लेख लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment