Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस Rakul Preet Singh का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि वह Ajay Devgn से दोस्ती नहीं कर सकतीं। यह बात उन्होंने इतने सरल लेकिन मजबूती से कही कि उनकी एक लाइन ने फैन्स और मीडिया को चौंका दिया।
रकुल ने कहा, ‘हमारी दोस्ती नहीं है… हमारे बीच ‘Sir’ वाला सम्मान है।’ उनका यह जवाब जानकर लोग हैरान रह गए कि दो बड़े स्टार्स, जो एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, फिर भी एक-दूसरे को दोस्त नहीं मानते।
रकुल ने एक लाइन में ये भी कहा की “मैं उन्हें Buddy नहीं कह सकती हुं।” अपने इंटरव्यू में रकुल ने बताया कि भले ही Ajay Devgn के साथ उनका काम का रिश्ता बेहद अच्छा है, लेकिन दोस्ती वाले equation की गुंजाइश नहीं।
उन्होंने कहा, ‘जो लोग आपकी उम्र के आसपास होते हैं, उनसे दोस्ती होती है। Ajay sir के साथ कभी भी Buddy वाली vibe नहीं आती।‘ रकुल के अनुसार, Ajay Devgn के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह सम्मान, वरिष्ठता और अनुभव पर आधारित है।
उम्र और अनुभव का बड़ा रोल
रकुल ने साफ कहा कि generational gap रिश्तों को परिभाषित करता है। उनका कहना है की Ajay sir को देखते ही उनके अनुभव का एहसास होता है। मैं उनके सामने खुद को अभी भी सीखने वाली मानती हूँ। उन्होंने कहा कि भले ही आज वे एक स्थापित अभिनेत्री हैं, लेकिन अनुभव के मामले में Ajay से तुलना ही नहीं की जा सकती।
View this post on Instagram
हमारे बीच सम्मान की दूरी है… दोस्ती नहीं रकुल ने बताया कि वह हमेशा Ajay Devgn को “Sir” कहकर ही बुलाती हैं और यह दूरी किसी मजबूरी नहीं, बल्कि सम्मान से आती है। उनके शब्दों में “उनसे दोस्ती का रिश्ता बन ही नहीं सकता… क्योंकि जो सम्मान है, वो दोस्ती की बराबरी नहीं होने देता।”
इस बयान ने फैन्स को चौंका दिया, क्योंकि कई लोग मानते थे कि ‘De De Pyaar De’ और उसके सीक्वल की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती गहरी हो गई होगी। लेकिन रकुल ने साफ कर दिया कि ऐसा नहीं है।
सेट पर कैसा होता है माहौल?
रकुल ने यह भी कहा कि Ajay Devgn सेट पर बेहद शांत, पेशेवर और सरल स्वभाव के हैं। लेकिन वह कभी भी “casual” zone में नहीं आते। उन्होंने कहा,“उनके सामने मैं हमेशा थोड़ा formal रहती हूँ।”
Mastiii 4 ने Box Office पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर ही किया बड़ा कमाल; जानें कैसे
R. Madhavan पर भी बोलीं रकुल
इंटरव्यू में रकुल ने अपने को-स्टार R. Madhavan की भी तारीफ की और उन्हें “एक अद्भुत इंसान” बताया। उन्होंने कहा कि माधवन की विनम्रता और व्यवहार सेट पर माहौल को बेहद आरामदायक बनाती है।
‘De De Pyaar De 2’ में फिर Ajay–Rakul की जोड़ी
जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ में Rakul Preet Singh और Ajay Devgn फिर स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म एक बार फिर age-gap relationship की कहानी को मज़ेदार अंदाज़ में पेश करेगी।
‘Homebound’ की ओटीटी रिलीज़ तय, जानें कब और कहां देख सकते है ये फिल्म
सीक्वल का निर्देशन Anshul Sharma कर रहे हैं।
Rakul Preet Singh का बयान बताता है कि बॉलीवुड में हर अच्छी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दोस्ती में नहीं बदलती। Ajay Devgn के प्रति उनका सम्मान इतना गहरा है कि दोस्ती का equation बन ही नहीं सकता। उनकी एक लाइन “हमारे बीच Sir वाला सम्मान है” ने सबको यह समझा दिया कि उनका रिश्ता दोस्ती नहीं, बल्कि पेशेवर आदर पर आधारित है।














