New Delhi: टीबी (Tuberculosis) आज भी दुनिया की सबसे घातक संक्रामक बीमारी में से एक है। WHO की रिपोर्ट बताती है कि 2024 में दुनियाभर में 1 करोड़ 7 लाख लोग TB से संक्रमित हुए और 12 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि करीब 24 लाख मरीजों की पहचान ही नहीं हो पाती, जिसकी वजह से बीमारी तेजी से फैलती रहती है। खासकर अफ्रीका और कमजोर स्वास्थ्य सुविधाओं वाले क्षेत्रों में स्थिति बेहद खराब है।
इसी बीच एक नई AI तकनीक ने टीबी की पहचान और निगरानी में बड़ी उम्मीद जगाई है।
CAD4TB+: टीबी रोकथाम में गेम-चेंजर तकनीक
दुनिया भर में फेफड़ों की बीमारियों पर होने वाले वार्षिक सम्मेलन में डेल्फ्ट इमेजिंग और इपकॉन ने मिलकर एक नया AI प्लेटफॉर्म CAD4TB+ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म पहली बार टीबी की पहचान, निगरानी, हॉटस्पॉट ढूंढने और भविष्य में संक्रमण कहां बढ़ सकता है, इन सभी को एक ही सिस्टम में जोड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह टीबी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
क्यों जरूरी है यह AI तकनीक?
- दुनिया के कई देशों में टीबी के मरीज सही समय पर जांच नहीं करा पाते
- दूरदराज के इलाकों में रहते हैं जहाँ एक्स-रे/स्क्रीनिंग सुविधा नहीं होती गलत डायग्नोसिस के कारण इलाज देर से मिलता है
- CAD4TB+ इन सभी कमियों को दूर करता है। यह AI के जरिए एक्स-रे पढ़कर टीबी के संकेत पहचानता है
- देश या इलाके के स्तर पर डेटा मैप तैयार करता है
- बताता है कि किस इलाके में संक्रमण बढ़ रहा है
- हॉटस्पॉट की पहचान कर स्वास्थ्य एजेंसियों को सही दिशा में कार्रवाई करने में मदद करता है
Cloudflare Down: घंटों ठप हुए X, ChatGPT और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
डेल्फ्ट और EPCON क्या कहते हैं?
डेल्फ्ट इमेजिंग के CEO गुइडो गीर्ट्स के अनुसार, “टीबी की जल्दी पहचान बेहद जरूरी है, खासकर वहां जहां पहुंचना मुश्किल है। CAD4TB की मदद से अब तक 5.5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। नया CAD4TB+ सिस्टम पहचान को और सटीक तथा तेज़ बनाएगा।”
EPCON की CEO कैरोलाइन वैन काउवेलर्ट ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि फील्ड में की गई जांच सीधे देश-स्तर की प्लानिंग से जुड़े। अब हर एक्स-रे सिर्फ एक मरीज की रिपोर्ट नहीं होगा, बल्कि पूरे देश की बीमारी फैलने की तस्वीर का हिस्सा बनेगा।”
Tech News: OnePlus 15 हुआ लॉन्च, कैमरा और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड; जानें क्या है कीमत?
कई देशों में मिल चुके हैं शानदार नतीजे
नाइजीरिया AI ने टीबी हॉटस्पॉट चिन्हित किए, जिससे सबसे ज्यादा मामलों वाले इलाकों में तुरंत कार्रवाई की गई दक्षिण अफ्रीका मरीजों को ढूंढने की लागत काफी कम हुई 90+ देश CAD4TB का इस्तेमाल कर रहे है 120 से अधिक रिसर्च स्टडी इस तकनीक को सपोर्ट करती हैं
यह तकनीक शुरुआती पहचान में बेहद कारगर साबित हो रही है, जिससे इलाज जल्द शुरू होता है और मौतों की संख्या कम होती है।














2 thoughts on “Tech News: अब AI से होगी पल भार में TB की पहचान, जानें ये तकनीक कैसे बनेगा मरीजों के लिए वरदान”