Patna: बिहार की राजनीती में RJD के भीतर पारिवारिक टकराव अब खुलकर मीडिया की सुर्खियों में आ चुका है। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने खुलकर पार्टी और परिवार के भीतर हो रही रस्साकशी को उजागर किया है। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पार्टी बिहार चुनावी हार और खेमेबाजी के आरोपों से जूझ रही है।
रोहिणी ने लगाए ये आरोप
रोहिणी आचार्य ने शनिवार रात एक के बाद एक पोस्ट कर कहा कि परिवार में उन्हें कमजोर किया जा रहा है। राजनीति से हटाने की कोशिश की गई। हार का ठीकरा मेरे सर पर फोड़ा गया।
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
मुझे अपमानित किया गया और मैं वे परिवार से दूरी पर विचार कर रही है उनके इन बयानों ने राजनीतिक हलचल मचा दी है।
I’m quitting politics and I’m disowning my family …
This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do …nd I’m taking all the blame’s— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 15, 2025
तेज प्रताप ने किया बहन का खुलकर समर्थन
तेज प्रताप यादव ने भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि उन्होंने अपने अपमान को सह लिया, लेकिन रोहिणी के साथ जो हुआ वह असहनीय है। उन्होंने बिना नाम लिए तेजस्वी के करीबियों पर हमला बोलते हुए कहा कि “परिवार तोड़ने वाले चेहरों” ने माहौल बिगाड़ा है।
उनका कहना है कि जनता परिवार पर वार करने वालों को माफ नहीं करेगी।
कांग्रेस के वोट चोरी वाले बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार, जानें क्या बोले रक्षा मंत्री
मीटिंग में तकरार से शुरू हुआ विवाद
चुनावी समीक्षा बैठक में:
- रोहिणी ने टिकट बंटवारे पर सवाल उठाए
- चुनावी रणनीति की कमियां गिनाईं
- संजय यादव की भूमिका पर आपत्ति जताई
- कार्यकर्ताओं की नाराजगी मु काद्दा उठाया
तेजस्वी और रोहिणी के बीच लहजा तीखा हुआ और बैठक तनावपूर्ण हो गई। उसी घटना के बाद यह विवाद सार्वजनिक रूप से सामने आया।
टूटने लगी है पार्टी?
तेज प्रताप के बयान के बाद राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि RJD में दो धड़े उभर आए हैं:
- तेजस्वी कैंप
- रोहिणी-तेज प्रताप कैंप
यह स्थिति RJD के लिए गंभीर संकट बन सकती है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी को मजबूत विपक्ष की भूमिका में होना चाहिए।
Bihar Elections 2025: अडानी का नाम क्यों छाया रहा और जीत के बाद कैसे बढ़ी नेटवर्थ?
विवाद की जड़ क्या है?
सूत्रों के अनुसार यह तनाव पिछले डेढ़ साल से बढ़ रहा था। कारणों में शामिल हैं:
- रोहिणी पर राजनीति छोड़ने का दबाव
- टिकट वितरण में अनदेखी
- सारण से चुनाव लड़ने में बाधा
- पार्टी के एक एमएलसी और संजय यादव से टकराव
- चुनाव अभियान में उन्हें सीमित
- अब जब रोहिणी ने खुलकर बोलना शुरू किया है, तो पार्टी के भीतर का तनासहयोगव सतह पर आ गया है।









1 thought on “Bihar Politics: RJD में पारिवारिक बगावत, बहन रोहिणी को लेकर फूटा तेज प्रताप यादव का गुस्सा; जानिए क्या बोले”