Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दिन के समय जहां धूप से ठंड का असर कम महसूस हो रहा है, वहीं रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है। लोगों ने हल्के कंबल और रजाई निकालने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को प्रदेश में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अगले हफ्ते और गिरेगा रात का पारा
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। अनुमान है कि राजधानी सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। मौसम विशेषज्ञ इसे आंशिक शीतलहर की शुरुआत मान रहे हैं।
इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा और इसमें केवल 1–2 डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
तेज धूप लेकिन सुबह–शाम की ठंड बढ़ेगी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले एक सप्ताह में प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे लोगों को ठंड कम महसूस होगी, पर रात और सुबह की सर्दी बढ़ती जाएगी।
उन्होंने बताया कि सुबह हल्की धुंध और कुछ जगहों पर कोहरे की स्थिति देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
कम डाउन पेमेंट में खरीदें Range Rover, जानिए पूरी EMI डिटेल
किन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड?
कई जिलों में रात का पारा तेजी से नीचे गया है। शनिवार की रात इन जिलों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया:
- कानपुर – 7.6°C
- इटावा – 8°C
- बाराबंकी – 8.2°C
- बरेली – 9.5°C
- अमेठी – 9.4°C
इन इलाकों में रात के समय ठिठुरन बढ़ी और बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का हाल?
- सुबह हल्की धुंध और कहीं-कहीं घना कोहरा
- दोपहर तक निकलेगी तेज धूप
- रात में तापमान तेजी से गिरेगा
Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड और प्रदूषण का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- पूर्वी UP में शीतलहर जैसी स्थिति की संभावना
- स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुबह–शाम गरम कपड़े पहनने की सलाह दी है
- प्रदेश में मौसम के इस बदलाव के साथ सर्दी की वास्तविक शुरुआत हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ने की संभावना है। लोगों को खासकर सुबह–शाम एहतियात बरतनी होगी।














1 thought on “UP में सर्दी बढ़ी: दिन में धूप, पर रातें हुई ठंडी; जानें कितना है आज का तापमान”