मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Bollywood News: राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, बेटी के जन्म पर फैन्स ने दी ढेरों शुभकामनाएं

On: November 15, 2025 8:57 AM
Follow Us:
Rajkummar Rao
---Advertisement---

Mumbai: बॉलीवुड जगत में इस समय जश्न का माहौल है। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंट्स बने थे और अब एक और सेलिब्रिटी कपल के घर खुशखबरी आई है। राजकुमार राव और पत्रलेखा माता-पिता बन गए हैं। पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है और इस खास पल की जानकारी खुद राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा की।

शादी की सालगिरह पर मिला बड़ा तोहफा

राजकुमार राव ने पोस्ट में लिखा, “हम चांद पर हैं। भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है।” उन्होंने यह भी बताया कि 15 नवंबर उनका शादी की सालगिरह का दिन है और इसी खास दिन बेटी का आना उनके लिए जीवन का सबसे सुंदर उपहार है। कपल की चौथी वेडिंग ऐनिवर्सरी पर मिला यह तोहफा प्रशंसकों के लिए भी बेहद खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

फैंस और सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

जैसे ही राजकुमार ने यह खुशखबरी साझा की, बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स ने ढेरों शुभकामनाएं भेजीं। एक फैन ने लिखा, “बधाई हो राजा जी।” दूसरे ने कहा, “आप दोनों के लिए यह सबसे खुशखबरी है।” कई लोगों ने इस कपल को बॉलीवुड का सबसे प्यारा कपल बताया।

Govinda Health Update: गोविंदा को लेकर आई चिंताजनक खबर, देर रात अचानक हुए बेहोश; जानें क्या हुआ अभिनेता को

जुलाई में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने जुलाई में एक पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। “बेबी ऑन द वे” लिखे इस पोस्ट ने फैन्स के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। उस समय से ही लोग कपल के पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

11 साल की खूबसूरत लव स्टोरी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2010 में हुई थी। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। 2014 की फिल्म सिटीलाइट में दोनों ने साथ काम किया, जिससे उनकी केमिस्ट्री लोगों के बीच और लोकप्रिय हुई। करीब 11 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 2021 में शादी की थी। अब चार साल बाद उनके घर नन्ही परी आई है, जिससे उनका परिवार पूरा हो गया है।

यादों में आज भी जिंदा है तबाही मचाने वाला ‘गब्बर’, मौत के बाद भी 10 से ज़्यादा फिल्में बनीं हिट

कपल के लिए नया सफर शुरू

बेटी के जन्म के साथ ही राजकुमार और पत्रलेखा एक नई जीवन यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं और फैन्स को उम्मीद है कि वे पैरेंटहुड को भी उतनी ही खूबसूरती से निभाएंगे।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Bollywood News: राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, बेटी के जन्म पर फैन्स ने दी ढेरों शुभकामनाएं”

Leave a Comment