मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

8 साल से कहां थे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू? क्या थी गायब रहने की वजह?

On: November 9, 2025 8:26 AM
Follow Us:
Tappu
---Advertisement---

Mumbai: टीवी का सबसे लोकप्रिय हाई TRP वाला कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” पिछले 17 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो ने घर-घर में अपनी एक खास जगह बनाई है, चाहे वो जेठालाल हों, बबीता जी हों या टप्पू। दर्शकों ने हर किरदार को दिल से अपनाया है।

शो के शुरुआती एपिसोड्स में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी को लोग आज भी याद करते हैं। 2008 से 2017 तक भव्य ने अपनी मासूमियत और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। लेकिन जब उन्होंने शो छोड़ा तो फैंस का दिल टूट गया। अब आठ साल बाद भव्य की वापसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

भव्या गांधी ने खुद बताया शो में वापसी का सच

हाल ही में भव्य गांधी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर और ‘तारक मेहता’ से जुड़ी यादों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह शो में बहुत छोटे थे, तब उनके माता-पिता उनकी फीस का ध्यान रखते थे। भव्य ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि मुझे कितना भुगतान किया जाता है क्योंकि मैं छोटा था। मेरे माता-पिता ने हर चीज़ का ध्यान रखा। मैंने शो छोड़ दिया क्योंकि मैं कुछ नया करना चाहता था। इसलिए मैंने गुजराती फिल्मों की ओर रुख किया और अब मुझे वहाँ भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhavya Vinod Gandhi (@bhavyagandhi97)

शो में वापसी को लेकर क्या कहा भव्या ने?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में वापसी करना चाहेंगे, तो अभिनेता ने मुस्कुराते हुए कहा, “हां, अगर मुझे मौका मिला, तो मैं निश्चित रूप से वापसी करना चाहूंगा। मुझे ऐसा लगेगा कि मैं बंद हो गया हूं। इस शो ने मेरे करियर में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है और मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा।”

Bollywood Box Office Collection: एक दीवाने की दीवानियत का जलवा बरकरार, तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

भव्य गांधी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स बेहद खुश हैं। कई लोग #BringBackOriginalTapu और #BhavyaGandhi ट्रेंड कर रहे हैं। दर्शक चाहते हैं कि शो में फिर से वही असली टप्पू वापस आए और शो का मज़ा वापस आए।

अब कौन-कौन हैं शो में?

“तारक मेहता” के मौजूदा कलाकारों में दिलीप जोशी (जेठालाल), मुनमुन दत्ता (बबीता), मंदार चंदवादकर (भिड़े), सुनैना फौजदार (अंजलि), सचिन श्रॉफ (तारक मेहता) और श्याम पाठक (पोपटलाल) जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

Jolly LLB 3 OTT Release Date: कोर्टरूम कॉमेडी अब नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर, जानें कब होगी रिलीज

यह शो लगातार नए ट्विस्ट और मनोरंजन से दर्शकों का मनोरंजन करता रहता है। लेकिन अगर भव्य गांधी की वापसी होती है, तो यह शो के इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक होगा।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment