मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में अगले सात दिनों तक लागू ट्रैफिक डायवर्जन,जानें पुलिस की पूरी एडवाइजरी

On: November 19, 2025 10:17 PM
Follow Us:
Delhi Traffic Advisory
---Advertisement---

New Delhi: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 19 से 25 नवंबर तक लाल किले में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान देशभर से लोगों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है और कई विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारी भीड़ और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे एक सप्ताह के लिए विशेष ट्रैफिक योजना लागू कर दी है।

हर दिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

19 से 25 नवंबर तक रोजाना शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक लाल किले के आसपास कई मार्गों पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा। छत्ता रेल चौक और दिल्ली गेट की ओर से नेताजी सुभाष मार्ग आने वाली बसों और कमर्शियल वाहनों को छत्ता रेल चौक/जीपीओ चौक/दिल्ली गेट चौक से रिंग रोड की ओर मोड़ा जाएगा।

दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

डायवर्जन की वजह क्या है?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, लाल किले पर गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस का बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन आवश्यक है।

Delhi Blast Case: धमाके के पीछे था डॉक्टर उमर! सफेद कोट की आड़ में रची थी दिल्ली को दहलाने की साजिश

इन सड़कों से बचें, वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

जरूरत पड़ने पर निम्न स्थानों पर भी अतिरिक्त डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं:

  • छत्ता रेल चौक
  • शांति वन चौक
  • टी-पॉइंट सुभाष मार्ग
  • हनुमान मंदिर क्रॉसिंग
  • दिल्ली गेट
  • जीपीओ चौक

इन मार्गों से बचें:

  • निषाद राज मार्ग
  • नेताजी सुभाष मार्ग
  • रिंग रोड (राजघाट से चंदगीराम अखाड़ा तक)
  • लोथियन रोड
  • एसपीएम मार्ग
  • बुलेवार्ड रोड

वैकल्पिक मार्ग उपयोग करें:

  • पुस्ता रोड
  • विकास मार्ग
  • सलीमगढ़ बाईपास
  • रानी झांसी रोड
लाल किले और चांदनी चौक के लिए पार्किंग व्यवस्था

प्रशासन ने यात्रियों से सड़कों पर गाड़ियां खड़ी न करने की अपील की है और निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करने को कहा है।

उपलब्ध पार्किंग स्थल:

  • परेड ग्राउंड पार्किंग (नेताजी सुभाष मार्ग)
  • एएसआई पार्किंग (निषाद राज मार्ग एवं अंगूरी बाग रोड, लाल किला)
  • दंगल मैदान पार्किंग (एसपीएम मार्ग)
  • ओमेक्स मॉल पार्किंग (एचसी सेन रोड)
  • चर्च मिशन रोड पार्किंग
  • शांति वन क्रॉसिंग के पास सर्विस रोड

पैदल यात्रियों को फुटपाथ और निर्धारित क्रॉसिंग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Delhi Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी डॉ. उमर का सनसनीखेज वीडियो आया सामने

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि 19 से 25 नवंबर के बीच लाल किले के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। लोगों को रिंग रोड (राजघाट से चंदगीराम अखाड़ा), नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग जैसे मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि यात्रा में परेशानी न हो।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment