मौसम खेल ऑटो टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल हेल्थ जॉब - एजुकेशन फैशन एंड ब्यूटी फूड धर्म-अध्यात्म वायरल अन्य

---Advertisement---

मोदी–पुतिन की मुलाकात से भारत–रूस रिश्तों को नई मजबूती, जानें किन अहम मुद्दों पर बनी सहमति?

On: December 5, 2025 8:31 PM
Follow Us:
Modi-Putin meeting
---Advertisement---

New Delhi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन बेहद अहम रहा। सुबह उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, इसके बाद राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने साझा बयान जारी किया और भारत–रूस दोस्ती को लेकर मजबूत संदेश दिया।

रिश्तों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस के 23वें शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 25 साल पहले पुतिन ने भारत–रूस रणनीतिक साझेदारी की नींव रखी थी और 2010 में इसे “स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” का दर्जा मिला।
पीएम मोदी ने कहा कि पुतिन की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता ने इन संबंधों को लगातार मजबूत किया है और भारत उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है।

भारत से रिश्ते को लेकर क्या बोले पुतिन

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के रिश्ते बेहद पुराने और भरोसेमंद हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद किया और कहा कि दोनों देशों की साझेदारी सिर्फ कागज़ी नहीं, बल्कि मजबूत भरोसे पर टिकी है।

2030 तक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति

दोनों देशों ने 2030 तक के लिए एक नए इकोनॉमिक कोऑपरेशन प्रोग्राम पर सहमति जताई है। इसका उद्देश्य व्यापार और निवेश को संतुलित और टिकाऊ बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत–रूस बिजनेस फोरम के जरिए एक्सपोर्ट, को-प्रोडक्शन और को-इनोवेशन के नए रास्ते खुलेंगे।

कृषि, खाद और आतंकवाद पर साझा रुख

दोनों देशों ने कृषि, फूड सिक्योरिटी और खाद के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। अब दोनों देश मिलकर यूरिया उत्पादन पर भी काम करेंगे।
आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं। उन्होंने पहलगाम और क्रोकस सिटी हॉल हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता पर सीधा हमला है।

रूसी नागरिकों को 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा

पीएम मोदी ने ऐलान किया कि जल्द ही रूसी नागरिकों के लिए 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा और 30 दिन का ग्रुप टूरिस्ट वीजा शुरू किया जाएगा। इससे टूरिज्म और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

भारत–रूस व्यापार 64 अरब डॉलर के पार

पुतिन ने बताया कि पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापार 12 प्रतिशत बढ़कर करीब 64 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। लक्ष्य इसे 100 अरब डॉलर तक ले जाने का है।

कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा अपडेट

पुतिन ने कहा कि रूस के सहयोग से तमिलनाडु में कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट विकसित किया जा रहा है, जिसमें कुल 6 रिएक्टर होंगे। इनमें से 3 पहले ही चालू हो चुके हैं और बाकी निर्माणाधीन हैं। पूरा प्रोजेक्ट 6000 मेगावॉट बिजली पैदा करेगा। पीएम मोदी ने इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बताया।

इन अहम समझौतों पर बनी सहमति
  • कोऑपरेशन और माइग्रेशन एग्रीमेंट
  • हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन समझौता
  • फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड्स एग्रीमेंट
  • पोलर शिप्स और मैरिटाइम कोऑपरेशन
  • फर्टिलाइजर पर समझौता

आखिर में पीएम मोदी ने कहा कि भारत–रूस की दोस्ती आने वाले समय में ग्लोबल चुनौतियों से निपटने की ताकत बनेगी।

Sapna Srivastava

सपना श्रीवास्तव को हिंदी पत्रकारिता में दो साल का अनुभव है। उन्होंने इंडिया न्यूज़ समेत कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में वह डाइनामाइट न्यूज़ और आज का आइना के लिए राष्ट्रीय, राजनीतिक, ब्रेकिंग, लाइफस्टाइल, खान-पान और फैशन जैसे विषयों पर लिखती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment