New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मंगलवार, 25 नवंबर की शुरुआत धूप के साथ जरूर हुई, लेकिन हवा की गुणवत्ता पहले की तरह बेहद खराब बनी हुई है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर लगातार ‘Hazardous’ यानी खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस स्तर की हवा लंबे समय तक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि प्रदूषण से मिल सकने वाली संभावित राहत आगे भी टल गई है। अधिकतम तापमान 23–24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की गति कम होने से स्मॉग पसरा रहेगा।
दिल्ली में आज का मौसम
राजधानी दिल्ली में आज हल्की धुंध के साथ धूप देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है, जबकि AQI ‘Hazardous’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार उत्तर-पश्चिम दिशा से 7 किमी/घंटा रहेगी और बारिश की 0% संभावना है। धीमी हवा और लगातार प्रदूषण के कारण वातावरण में जहरीली परत छाई रहेगी, जिससे लोगों को किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
नोएडा Weather Today
नोएडा में भी आज 23 डिग्री तापमान के साथ धूप बनी रहेगी, लेकिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है। शहर का AQI ‘Hazardous’ श्रेणी में दर्ज किया गया है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदूषण के इस स्तर पर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह हवा स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है।
गाजियाबाद में हवा सबसे ज्यादा जहरीली
गाजियाबाद में एयर क्वालिटी लगातार NCR के सबसे खराब स्तर के करीब बनी हुई है। शहर में आज अधिकतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है और मौसम धुंधला बना रहेगा। AQI ‘Hazardous’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। बारिश की संभावना न होने और हवा की रफ्तार बेहद धीमी रहने के कारण लोगों को प्रदूषण से किसी भी तरह की राहत नहीं मिल पा रही है।
Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और कोहरा, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट; IMD का बड़ा अपडेट
धुंध और जहरीली हवा जारी
फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहेगा और मौसम हेजी बना रहेगा। शहर का AQI ‘Hazardous’ श्रेणी में है, जबकि हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से केवल 7 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। कम गति वाली हवा प्रदूषण को ऊपर उठने नहीं दे रही, जिसके कारण जहरीली हवा जमीन के पास ही जमा हो रही है और लोगों को राहत मिलना मुश्किल हो रहा है।
गुरुग्राम में हवा भी नहीं दे पाई राहत
गुरुग्राम में आज अधिकतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है और मौसम धुंधला बना रहेगा। शहर का AQI ‘Hazardous’ श्रेणी में है, जबकि हवा के बयार 22 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है। तेज हवा के झोंके थोड़ी देर के लिए राहत दे सकते हैं, लेकिन समग्र रूप से AQI में सुधार की संभावना बहुत कम है, क्योंकि प्रदूषण का स्तर अभी भी बेहद गंभीर बना हुआ है।
weather Update: उत्तर प्रदेश में बढ़ सकती है ठंड, जानें अगले दिनों में कितना लुढ़क सकता है तापमान?
क्यों नहीं सुधर रही NCR की हवा?
हवा की रफ्तार लगातार कम रहने, बारिश बिल्कुल न होने, तापमान में केवल मामूली गिरावट आने, स्मॉग और धूल के जमाव के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की लगातार घटनाओं के कारण NCR की हवा साफ होने के बजाय और ज्यादा जहरीली होती जा रही है।








